{"_id":"699f08cfb90c7d3cc5052d48","slug":"nitin-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88754-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंस्टाग्राम स्टेट्स लगाया...पूरा हुआ बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंस्टाग्राम स्टेट्स लगाया...पूरा हुआ बदला
विज्ञापन
-लुक्सर गांव में नितिन नागर की हत्या के बाद आरोपी पक्ष की तरफ से लगाया गया स्टेट्स
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर गांव में नितिन की हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया गया कि बदला पूरा हुआ। इसमें पूर्व में मारे गए विनय का फोटो भी लगाया गया। एक स्टेटस पर लिखा गया है कि बंदूक से जियो बंदूक से मारो। फोटो सामने आने के बाद पुलिस इन स्टेट्स लगाने वालों के बारे में जांच कर रही है। एक इंस्टाग्राम आईडी विनय के नाम से भी है।
मृतक नितिन नागर के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पूर्व से खुलेआम धमकी दे रहे थे। परिजनों के पास इनकी एक ऑडियो भी है, जिसमें मृतक नितिन व उनके परिवार के सदस्यों को फोन कर गाली गलौज और धमकी दी थी। इसके अलावा भी आरोपी बार-बार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इंस्टाग्राम पर हत्या का बदला लेने का स्टेट्स लगाया है। आरोपियों ने बदले की भावना से हत्याकांड को अंजाम दिया है।