फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nithari case Who is responsible for bones found in drain

निठारी कांड: नाले में मिली हड्डियों का जिम्मेदार कौन? सुरेंद्र कोली के बरी होने से पीड़ित खफा, न्याय की उम्मीद

Thu, 31 Jul 2025 05:10 AM IST
आकाश दुबे सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Jul 2025 05:10 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोएडा के सेक्टर 31 स्थित डी-5 कोठी के आसपास बुधवार शाम को कुछ लोग जमा हो गए और सुरेंद्र कोली के बरी होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इस कांड के पीड़ित और लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची ज्योति की मां सुनीता सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सुनकर फफक पड़ीं।

विज्ञापन
Nithari case Who is responsible for bones found in drain
निठारी कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल दहलाने वाले बहुचर्चित निठारी कांड में न्याय की उम्मीद में 19 साल काट दिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी न्याय नहीं मिला। अब भगवान पर ही भरोसा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को आगे आकर हमें न्याय दिलाना चाहिए। मोनिंदर पंढेर और सुरेंद्र कोली अगर इस नृशंस हत्याकांड के जिम्मेदार नहीं है तो आखिर नाले में मिलीं हड्डियों का जिम्मेदार कौन है। यह बातें निठारी पीड़ित झब्बू लाल ने कहीं। जब उन्हें पता चला कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, यूपी सरकार व पीड़ितों की याचिका को खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। 

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नोएडा के सेक्टर 31 स्थित डी-5 कोठी के आसपास बुधवार शाम को कुछ लोग जमा हो गए और सुरेंद्र कोली के बरी होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इस कांड के पीड़ित और लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची ज्योति की मां सुनीता सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सुनकर फफक पड़ीं। उन्होंने कहा कि मुझे इन दोनों के बरी होने की बात सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने सीबीआई की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सीबीआई ने अच्छे तरीके से जांच नहीं की। इसका फायदा दोनों आरोपियों को मिला। ज्योति के पिता झब्बू लाल का कहना है कि 19 साल बीत जाने के बाद भी हम लोगों को न्याय नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 साल पहले हुए वाकिये को याद करते हुए वह कहते हैं कि हम लोग पंढेर की कोठी के सामने कपड़े की ढुलाई और आयरन का काम कर रहे थे । तभी उनकी 10 साल की बेटी ज्योति दुपट्टे में पीको कराने दुकान से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जब झब्बू लाल और उनकी पत्नी बेटी को ढूंढने बाहर निकले तब डी-5 कोठी के सामने मोनिंदर पंढेर और सुरेंद्र मिल गए। उनसे जब बेटी के बारे में पूछा तब उन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में जब निठारी कांड का खुलासा हुआ तब दोनों ने उसके सामने गुनाह कबूल किया था। 

विज्ञापन

पंढेर व कोली ने पैर पकड़कर कहा था, गलती हो गई
निठारी कांड में लापता हुई ज्योति की मां सुनीता कहती हैं कि जब इस मामले की जांच होने लगी और पुलिस ने मोनिंदर पंढेर व सुरेंद्र कोली को पकड़ लिया था। तब थाने में पंढेर व कोली ने उसके पैर पकड़ कर कहा था कि उनसे गलती हो गई। अब 17 वर्ष बाद उन्हीं दोनों को बरी कर दिया गया।

क्या है निठारी कांड
निठारी गांव में रहने वाले बच्चे वर्ष 2004 से लापता हो रहे थे। बच्चों के लापता होने की जानकारी उनके परिजन थाना सेक्टर-20 पुलिस से लेकर बड़े पुलिस अधिकारियों तक  से कर रहे थे। लेकिन पुलिस गुमशुदगी लिखने के बजाए उन्हें दुत्कार कर भगा देती थी। गायब होने वाले बच्चों में अधिकतर लड़कियां थीं। पायल नाम की एक युवती भी निठारी की पानी की टंकी के पास से लापता हो गई। उसके पिता सेक्टर-19 में रह रहे नंदलाल ने डी-5 सेक्टर-31 कोठी के मालिक व जेसीबी के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर मोनिंदर सिंह पंधेर पर बेटी के अपहरण का शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस ने कार्रवाई के बजाय नंदलाल को ही बेटी से देह व्यापार करने का आरोप लगाते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश देकर सीओ स्तर के अधिकारी को प्रगति आख्या के साथ कोर्ट में बुलाया। इसके बाद उसी साल 15 दिसंबर को अधिकारियों ने कोठी मालिक मोनिंदर सिंह व नौकर सुरेन्द्र कोली से पूछताछ की लेकिन रात में ही दबाव के चलते उन्हें छोड़ दिया। 

पुलिस ने किया क्लीनचिट देने का प्रयास 
हाईकोर्ट में पुलिस द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को पेश किया गया। इसमें कोठी मालिक व उनके नौकर को क्लीन चिट देने का प्रयास करते हुए नंदलाल को ही आरोपी बनाने की कोशिश की गई। हाईकोर्ट ने एक बार फिर नंदलाल के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और पुलिस को प्रगति आख्या देने के लिए कहा। इसी बीच लापता हुई पायल का मोबाइल फोन चालू हो गया।

पुलिस टीम उस मोबाइल फोन तक पहुंच गई और 29 दिसंबर को डी-5 कोठी के नौकर सुरेन्द्र कोली तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे मालिक मोनिंदर सिंह के साथ सीओ आफिस में पूछताछ के लिए बुलाया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो सुरेन्द्र ने पायल के कत्ल केसाथ-साथ अन्य लापता बच्चों के कत्ल की कहानी बयां कर दी। पुलिस सुबह मारे गए बच्चों के कंकाल बरामद करने पहुंच गई। यह देख कर निठारी के लोग भड़क गए।  

खूनी कोठी हुई खंडहर में तब्दील
खूनी कोठी डी-5 के सामने से गुजरने वाले बच्चे डरते नहीं। कोठी अब भूत बंगले जैसे वीरान व उजड़ी हुई नजर आती है। अंदर खड़ी पंधेर की कार को धूल की परतों ने ढक लिया है। बाहर गेट पर झाडिय़ों ने घेराबंदी कर ली है।

खूनी कोठी में इनके हुए थे कत्ल

1-रचना

2-रिम्पा हलधर

3-कु.बीना

4-पायल

5-ज्योति

6-हर्ष

7-कु.निशा

8-पुष्पा विश्वास

9-सतेन्द्र उर्फ मैक्स

10-दीपाली

11 सतेन्द्र उर्फ मैक्स

12-नंदा देवी

13-पिंकी सरकार

14-दीपिका उर्फ पायल

15-शेख रजा खान

16-सोनी

17-अंजली

18-आरती

19-एक अज्ञात युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed