Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nirala State Outpost in-charge reported to the line for negligence in work

Noida News: कार्य में लापरवाही पर निराला स्टेट चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 16 Jan 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nirala State Outpost in-charge reported to the line for negligence in work
-एसीपी और कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी पर भी गिरी गाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन निराला स्टेट चौकी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक रुचि सैनी को कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर किया गया गया है। इससे पहले बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन महिला से चेन लूट के प्रयास की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देर से देने व घटना स्थल पर न पहुंचने के मामले में एसीपी-2 दीक्षा सिंह और कोतवाली प्रभारी बिसरख मनोज सिंह पर गाज गिरी थी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने क्राइम मीटिंग में दोनों अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ लाइन हाजिर किया था। एसीपी हेड क्वार्टर व ट्रैफिक पवन कुमार को एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा वहीं सेक्टर-113 कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा को बिसरख कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जिस ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला भारती जानी के साथ घटना हुई थी। वह सोसाइटी निराला एस्टेट चौकी के अधीन आती है। इस कारण मामले में चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रुचि सैनी पर भी गाज गिरी है। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि चार दिन पहले कार्रवाई की है। अभी चौकी पर नए उपनिरीक्षक की तैनाती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed