फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki's memorial service organized

Noida News: निक्की की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Sat, 30 Aug 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Nikki's memorial service organized
निक्की की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विज्ञापन

दादरी संवाद। बालाजी फार्म हाउस में निक्की की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज को जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। दहेज एक अभिशाप निवारण समिति की अध्यक्ष निर्मल डेढ़ा ने कहा कि लोगों को संकीर्ण सोच से उठकर बेटी का सम्मान करना चाहिए। आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष राकेश आर्य ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को मिटाने के लिए कठोर कानून लाना चाहिए। दहेज हत्या के मामले में एक साल के भीतर ही सभी न्यायालयों से न्याय दिलाने की व्यवस्था करनी होगी। संगठन के संस्थापक सदस्य आर्य सागर खारी ने कहा कि कथनी करनी में समानता लाना समाज के जिम्मेदार लोगों के लिए आवश्यक है। घर में बहू को बेटी मानना चाहिए। संगठन के संस्थापक मास्टर मनमिंद्र भाटी ने कहा कि किसी और निक्की को दहेज की भेंट न चढ़ना पड़े, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह राठी, सीमा, सुधीर चौहान, रेखा गुर्जर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed