फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki third accused arrested in Greater Noida celebratory firing incident

पकड़ा गया निक्की: पिता की लाइसेंसी पिस्टल छिपाकर ले गया था आरोपी, साथियों से कराई थी हर्ष फायरिंग

Tue, 02 Dec 2025 02:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक बरात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीसरे आरोपी निक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक छात्र घायल हुआ था।

विज्ञापन
Nikki third accused arrested in Greater Noida celebratory firing incident
तीसरा आरोपी पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जारचा क्षेत्र में बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की मामले में तीसरे आरोपी निक्की को भी दबोच लिया गया है। हमले में शामिल दो आरोपी अभिषेक और इशू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने निक्की निवासी गांव सिरोरा सलेमपुर थाना टीला मोड़ गाजियाबाद को सैथली गांव के बाहर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। निक्की बीते दो दिनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि घटना के दिन निक्की अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को चोरी-छिपे घर से लेकर आया था। उसने स्वयं भी हर्ष फायरिंग की और बाद में यही पिस्टल अपने साथी अभिषेक को दे दी। जिसने फायरिंग जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लापरवाही और गैरकानूनी हरकत के कारण बारात का खुशी भरा माहौल तनाव में बदल गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने पिता की पिस्टल फायरिंग के लिए दोस्त को दी थी। घटना में एक छात्र घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed