फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NIKKI MURDER CASE

Noida News: अस्पताल में निक्की ने दी सिलिंडर फटने से आग की जानकारी

Wed, 27 Aug 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
NIKKI MURDER CASE
निक्की हत्याकांड---------------------
विज्ञापन

अस्पताल में निक्की ने दी सिलिंडर से आग लगने की जानकारी

-पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, अभी आरोपियों पर था झूठ सूचना देने का आरोप
-कासना कोतवाली पुलिस ने घर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड की पुलिस जांच में एक नया खुलासा हुआ है। अस्पताल में निक्की ने ही डॉक्टरों को बताया था कि गैस सिलिंडर फटने से आग लगी। जबकि अभी तक आरोप था कि आरोपी पति व परिजनों ने अस्पताल में घरेलू गैस सिलिंडर से आग लगने की झूठी सूचना दी थी। साथ ही अंतिम संस्कार करने तक मायका पक्ष साथ रहा था। पुलिस अन्य तथ्यों पर भी जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी विपिन के घर और बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की है।

21 अगस्त को सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की जलने से मौत हो गई थी। निक्की की बहन व जेठानी कंचन भी उस समय घर में मौजूद थी। उसका आरोप है कि पति विपिन, सास, ससुर व जेठ ने मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया। कासना कोतवाली पुलिस निक्की की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बीच आरोपी पक्ष ने भी निक्की के खुद आग लगाने का दावा कर पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच में पता चला है कि आग लगने के बाद निक्की को ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से पुलिस को सूचना भेजी गई। जिसमें बताया गया कि सिलिंडर फटने से निक्की जली थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने अस्पताल में झूठी सूचना दी थी। अब इस संबंध में पुलिस ने डॉक्टर के बयान दर्ज किए है। जिसमें पता चला है कि निक्की ने ही डॉक्टरों को बताया था कि सिलिंडर फटने से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल और अंतिम संस्कार तक साथ थे मायके वाले
जांच में पता चला है कि जलने के बाद निक्की को अस्पताल ले जाने और फिर अंतिम संस्कार तक मायके वाले ससुराल पक्ष के साथ थे। इस बीच मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद मायका पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी थी।


बच्चों के बयान भी दर्ज करेगी पुलिस
कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष के तथ्यों की सत्यता की जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर निक्की के बेटे व अन्य बच्चों के बयान दर्ज किए जाएंगे। निक्की के मायके वालों ने अभी कुछ समय मांगा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर निक्की के बेटे का वीडियो वायरल है। जिसमें वो आग लगाने की बात बता रहा हैं। आरोपी विपिन के घर में सीसीटीवी कैमरा लगे थे। पुलिस ने डीवीआर जब्त कर ली है। साथ ही पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है। पुलिस ने कंचन के मोबाइल से बनाई गई वीडियो का समय भी अपनी जांच में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed