फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nigerian youth assaults delivery boy over payment dispute

Noida News: भुगतान के विवाद में नाइजीरिया मूल के युवक ने डिलीवरी बॉय से की मारपीट

Sat, 28 Feb 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Nigerian youth assaults delivery boy over payment dispute
समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग की घटना, पुलिस ने फ्लैट खाली कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग में नाइजीरिया मूल के युवक के डिलीवरी बॉय से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे निवासियों से भी उसने अभद्रता की। निवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर बिसरख कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार रात सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले विदेशी युवक ने ऑनलाइन सामान मंगवाया था। आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने भुगतान मांगा इस पर वह भड़क गया और कहासुनी के बाद मारपीट पर उतारू हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य निवासियों से भी उसने दुर्व्यवहार किया जिससे सोसाइटी में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित निवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी को तत्काल सोसाइटी से बाहर करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि युवक एक वर्ष से सोसाइटी में रह रहा है। कई बार अभद्रता व झगड़े में शामिल रहा है। फ्लैट मालिक ने मेंटेनेंस टीम को बिना सूचना दिए उसे किराये पर रखा है। शुरुआत में उसे कैंसर रोगी बताकर फ्लैट दिया गया लेकिन बाद में वह परिवार सहित रहने लगा। निवासियों का यह भी आरोप है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम धूम्रपान करता है और नियमों की अनदेखी करता है। निवासियों के विरोध का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का है कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। करीब एक माह पहले आरोपी मेडिकल वीजा पर आया है। उसने एक डॉक्टर का फ्लैट किराये पर लिया है। भुगतान को लेकर उसका डिलीवरी बॉय से विवाद हुआ था। फ्लैट मालिक से बातचीत कर किरायेदार से घर खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के कारण निवासी भी उससे खफा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed