फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nigerian living illegally arrested

Noida News: अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nigerian living illegally arrested
अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई गिरफ्तार
विज्ञापन

-जगत फार्म क्षेत्र में घूम रहा था आरोपी, नहीं मिला पहचान पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म मार्केट में घूम रहे नाइजीरियाई नागरिक को बीटा-2 पुलिस गिरफ्तार किया है। आरोपी डेजू मुरिस के पास पासपोर्ट या किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह अवैध रूप से दिल्ली में रहता था। अपने परिचित से मिलने के लिए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आया था। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विदेशी नागरिकों के पहचान के अभियान के अंतर्गत उसे गिरफ्तार किया गया है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस टीम के सहयोग से शुक्रवार दोपहर डेजू मुरिस को गिरफ्तार किया। वह फिलहाल मानवी इन्कलेव दिल्ली में रह रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस व एलआईयू की टीम आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed