फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NHM health workers' protest in Yamuna City ends; services restored

Noida News: यमुना सिटी में एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों का धरना समाप्त, सेवाएं बहाल

Fri, 23 Oct 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
NHM health workers' protest in Yamuna City ends; services restored
यमुना सिटी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर कामकाज दोबारा पटरी पर लौटने लगा है। अपनी मांगों को लेकर एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी कई दिनों से धरने पर बैठे थे। इस कारण मरीजों की जांच और रिकॉर्ड संबंधी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे। मरीजों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। कुछ मरीजों को बार-बार स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब धरना समाप्त होने के बाद जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होने लगी हैं। जांच सुविधाएं और रिकॉर्ड संबंधी कार्य भी दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। इससे कई दिनों से परेशान मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को अब सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। जेवर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्फे जेया ने कहा कि धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारियों ने कार्यभार संभाल लिया है। सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed