फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NHAI will build four roads including VVIP axis entrance from Yamuna Expressway to airport.

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़क बनाएगा एनएचएआई

Tue, 14 May 2024 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
NHAI will build four roads including VVIP axis entrance from Yamuna Expressway to airport.
यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़क बनाएगा एनएचएआई
विज्ञापन


-यमुना विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की हुई बैठक

-कई सड़कों के पहले ही हो चुके हैं टेंडर जारी, सितंबर से पहले बनाकर करनी है तैयार

-सितंबर से पहले सभी कनेक्टिविटी तैयार कर ली जाएंगी, यमुना प्राधिकरण का दावा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़क एनएचएआई बनाएगा। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों की मंगलवार को बैठक हुई। सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूरा करना है। अभी तक इसे यीडा बनाने की योजना तैयार कर रहा था। इसके अलावा खुर्जा से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि सितंबर से पहले सभी ओर से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी तैयार कर दी जाएगी।

एनएचएआई एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे के बीच 750 मीटर लंबी आठ लेन की सड़क बना रहा है। इसमें से पहले चार लेन की सड़क बनाने का काम 15 जून तक शुरू हो जाएगा। बाकी 4 लेन 15 अगस्त तक शुरू होगा। जेवर एयरपोर्ट से बल्लभगढ़ तक की दूरी वाली सड़क को 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट के कार्गाे तक उत्तर दिशा और पूर्व दिशा की 30 मीटर चौड़ी सड़क व 8.25 किमी सड़क भी एनएचएआई ही बनाएगा। इसके लिए टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और बजट 63 करोड़ था। इसे एमओयू करने के बाद एनएचएआई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यीडा अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई को तीन नए काम दिए गए हैं। इनमें एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे तक वीवीआईपी एक्सिक्स एंट्रेस, कार्गाे को जोड़ने वाली 30 मीटर रोड उत्तर-पूर्व दिशा को बनाएगा। यह सड़कें 70 साल के समय को लेकर बनाई जा रही है। इनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसलिए यह काम एनएचएआई को दिए गए हैं। जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को पहले ही प्राधिकरण बना रहा है। इसके अलावा खुर्जा से नोएडा एयरपोर्ट को सड़क और रेल से जोड़ने के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने की। इस मौके पर एसीईओ विपिन जैन, एडीएम बच्चू सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एके सिंह जीएम प्रोजेक्ट, वीके राजावत, आरपी वसावा, आरके पांडेय व अशोक तेवतिया, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण की ओर से एयरपोर्ट निर्माणकर्ता एजेंसी को सितंबर से पहले ही सभी कनेक्टिविटी तैयार कर दी जाएगी। इसके लिए सैंद्वांतिक सहमति बन गई है। जल्द ही एनएचएआई से करार कर लिया जाएगा।
डॉ. अरुणवीर सिंह सीईओ, यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed