फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NGO moves high court seeking modification or deletion misleading dialogues of Gunjan Saksena

हाईकोर्ट गुंजन सक्सेना फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाने के लिए याचिका दायर

Thu, 27 Aug 2020 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
NGO moves high court seeking modification or deletion misleading dialogues of Gunjan Saksena
नई दिल्ली। हाईकोर्ट में फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर वायुसेना की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। याची ने ऐसे दृश्यों व संवादों में बदलाव करने अथवा उन्हें हटाने की मांग की है जो छवि को खराब कर रहे हैं। इसके अलावा तब तक ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

पेश जनहित याचिका एनजीओ जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सत्यम सिंह राजपूत ने अधिवक्ता अमित शर्मा के जरिये दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के किरदार को महिमामंडित करने के लिए कई गलत बातें दिखाई गई हैं। इसके लिए कई अधिकारियों को चरित्रहीन तक दिखाया गया है। यह पूरी तरह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है।
विज्ञापन

याची का दावा है कि फिल्मकार ने रचनात्मकता के नाम पर बदनियति से डाले हैं और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। सैन्य प्रशिक्षण में महिला अधिकारियों को कोई भी राहत नहीं दी जाती है लेकिन उनसे परिवार की तरह शिष्ट व्यवहार किया जाता है। इसके उलट वहीं इस तथ्य को गलत तरीके से दिखाया गया है कि महिला अधिकारी के आने से सभी पुरुष अधिकारी डरते हैं। ऐसा चित्रण वायुसेना का हिस्सा रहे लोगों को ठेस पहुंचाता है।- एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed