{"_id":"6187fcf38f141a36b96d8b01","slug":"newly-constructed-sector-71-underpass-completely-open-freedom-from-jam-noida-news-noi6145043137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सेक्टर-71 अंडरपास पूरा खुला, जाम से मिली मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सेक्टर-71 अंडरपास पूरा खुला, जाम से मिली मुक्ति
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-71 अंडरपास से निकलते वाहन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। होशियारपुर से पर्थला के बीच आवागमन के लिए अब वाहन चालकों की राह आसान हो गई है। रविवार शाम को सेक्टर-71 अंडरपास की दूसरी ओर के रास्ते को भी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अंडरपास के शुरू होने से पर्थला चौक की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-71 से होशियारपुर की तरफ आसानी से निकलकर सिटी सेंटर की तरफ सीधे जा सकेंगे। होशियारपुर की तरफ से सेक्टर-71 होकर पर्थला गोलचक्कर की ओर जाने वाला रास्ता प्राधिकरण ने बुधवार को ही खोल दिया था।
सेक्टर-71 चौराहे पर जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब अंडरपास शुरू होने से इस रास्ते का इस्तेमाल करने पर वाहन चालकों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें जाम की समस्या से भी दो-चार नहीं होना पडे़गा। 780 मीटर लंबे इस 6 लेन के अंडरपास की अनुमानित लागत 59 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, अंडरपास खुलने से पर्थला की तरफ से आने वाले वाहन चालकों का चक्कर कम होगा। अभी तक इन वाहन चालकों को पर्थला गोलचक्कर की ओर आकर अंडरपास के पास से बाएं ओर मुड़कर सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन जाना होता था।
वहां से वाहन यू-टर्न लेकर फिर अंडरपास के किनारे से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास से होते हुए सिटी सेंटर की तरफ निकलते थे। इसी तरह होशियारपुर की तरफ से पर्थला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक अंडरपास के बाएं की तरफ बनी सड़क से विश्वकर्मा रोड पर पहुंचता था। इसके बाद दाहिने मुड़कर अंडरपास के किनारे से सेक्टर-71 की तरफ निकल रहा था। अब वाहन चालक अंडरपास से सीधा आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मैनेजर मुकेश वैश्य ने बताया कि अंडरपास की एक लेन को दिवाली से एक दिन पहले ही खोल दिया गया था। दूसरा रास्ता भी अब वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कुछ काम जो बचे हैं वे किनारे होते रहेंगे। जल्द ही लोकार्पण भी होगा।
होशियारपुर की तरफ बंद हुआ अंडरपास से आगे का कट
सेक्टर-71 से होशियारपुर की तरफ अंडरपास का रास्ता खोलने से पहले प्राधिकरण ने अंडरपास के सामने का कट बंद किया। यह कट अंडरपास और एमपी-3 रोड के बीच था। इससे सेक्टर-52 मेट्रो की तरफ से आने वाला ट्रैफिक दाएं मुड़कर विश्वकर्मा रोड पर निकलता था। इसी तरह एमपी-3 का वह ट्रैफिक जो सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की तरफ जाता था वह भी दाहिने इसी कट से निकलता था। अब यू-टर्न लेना होगा।
अंडरपास खुला निवासियों ने जताई खुशी
अंडरपास खुलने से सेक्टर-71,72,73 के निवासियों में खुशी का माहौल है। मेट्रो अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि अंडरपास के खुलने से सेक्टर में लगने वाले सुबह-शाम के जाम से राहत मिली है। निर्माण कार्य होने से पूरा यातायात सेक्टर-71 के अंदर से होकर गुजर रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।