{"_id":"696be4a9d370149d7401c92b","slug":"newborn-baby-girl-found-in-vacant-plot-in-khori-kala-noida-news-c-25-1-mwt1001-109282-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खोरी कला के खाली प्लॉट में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खोरी कला के खाली प्लॉट में मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन
-किसी ने कपड़े में बांधकर ईंटों के पास छोड़ दिया था, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान नगर, खोरी कला में एक खाली पड़े प्लॉट से शनिवार को एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची को कपड़े में बांधकर ईंटों के पास छोड़ दिया गया था, जिससे इलाके में ओर हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सदर थाना तावडू की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू में भर्ती कराया गया। जहां से बच्ची को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर है और वह कुछ मामूली घायल होने के बावजूद सुरक्षित है। पुलिस का मानना है कि किसी ने जन्म के तुरंत बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से बच्ची को यहां फेंक दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्लॉट सुनसान होने के कारण किसी ने सोचा होगा कि बच्ची यहां नहीं मिलेगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, आसपास के अस्पतालों में भी लोगों से पूछताछ और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है ताकि बच्ची के माता-पिता या जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले की कोई जानकारी हो तो तुरंत सदर थाना तावडू या नजदीकी पुलिस चौकी में सूचना दें। बच्ची को आगे की देखभाल के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है।