फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Newbies getting burdened by online classes of 3-3 hours

3-3 घंटे की ऑनलाइन क्लास से बोझिल हो रहे नौनिहाल

Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Newbies getting burdened by online classes of 3-3 hours
3-3 घंटे की ऑनलाइन क्लास से बोझिल हो रहे नौनिहाल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। लैपटॉप और डेस्कटॉप की स्क्रीन पर आंखें गड़ाकर 3-3 घंटे की लगातार कक्षाओं से प्री-प्राइमरी और प्राइमरी में पढ़ने वाले नौनिहाल बोझिल होते जा रहे हैं। इससे उनकी आंखों पर प्रभाव पड़ रहा है साथ ही सिरदर्द, तनाव समेत अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। अधिक देर तक ऑनलाइन कक्षाओं की जिला विद्यालय निरीक्षक को कॉल कर अभिभावकों की शिकायत आ रही हैं।
प्री प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने वेबसाइट पर नियम बनाए हैं। इसके तहत प्री-प्राइमरी (नर्सरी से लेकर अपर केजी तक) आधे घंटे की अधिकतम ऑनलाइन कक्षाएं होनी चाहिए। इसके अलावा बच्चों को योग, जुंबा, खेल आदि शारीरिक गतिविधियां कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

अल्फा-2 निवासी रोशनी अग्रवाल ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा नामी स्कूल में अपर केजी में पढ़ता है। सुबह 7:30 से 10:45 बजे तक ऑनलाइन क्लास चलती है। इनमें तीन घंटे की 6 कक्षाएं और 15 मिनट का लंच के लिए ब्रेक है। लगातार स्क्रीन के सामने बैठने से बच्चे की आंखों पर असर पड़ता है। वहीं, लगातार बैठने से कमर भी दर्द होने लगती है। नोएडा सेक्टर-49 निवासी अंजू चौधरी ने बताया कि सवा तीन की ऑनलाइन क्लास में 30-30 मिनट की छह कक्षाएं हैं। बच्चों को शारीरिक गतिविधियां अब नहीं हो पा रही। स्कूल में कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह ग्रेनो के बीटा-1 निवासी शिव भाटी ने बताया कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को साढ़े चार घंटे तक ऑनलाइन कक्षाएं होती हैं। इतनी देर तक बैठने पर उसकी आंखों पर अधिक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों छोटे बच्चों की अधिक देर तक ऑनलाइन कक्षाओं के चलने की फोन पर कई शिकायत आई हैं। अभिभावकों का कहना है कि अधिक देर तक ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूलों से इस संबंध में जानकारी मांगेंगे। - डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
यदि स्कूल सीबीएसई और सीआईएससीई के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो लिखित शिकायत अभिभावक दे सकते हैं। ऐसे में स्कूलों को नियमों के पालन कराया जाएगा। - डॉ. संजय उपाध्याय, कार्यकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी

छोटे बच्चों को अधिक देर ऑनलाइन कक्षाओं से उनकी आंखों पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिक देर तक बैठने से पीठ दर्द और मोटापे आदि समस्या भी हो सकती है। - डॉ. अमित गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed