फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Year's celebration faded, party at home

फीका रहा नए साल का जश्न, घर पर ही की पार्टी

Fri, 01 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
New Year's celebration faded, party at home
सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में नए वर्ष के स्वागत के लिए बनाए गए सेफ्ली प्वाइंट के साथ न?
फीका रहा नए साल का जश्न, घर पर ही की पार्टी
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। हर त्योहार की तरह नए साल पर भी कोरोना का साया रहा। नए साल पर वैसा जश्न नहीं दिखाई दिया, जैसा पहले होता रहा है। पूर्व में 31 दिसंबर को सुबह से लेकर देर रात तक मॉल्स और बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी। वहीं, इस बार बहुत अधिक रौनक नहीं दिखी। मॉल में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से भी भीड़ वाले कार्यक्रमों की अनुमति नहीं मिली। ज्यादातर क्लब बंद रहने के कारण नए साल का जश्न फीका रहा। रात के वक्त नोएडा व ग्रेटर नोएडा के होटल और पब में सीमित संख्या में ही लोग पार्टी करते दिखे। हालांकि, कड़ाके ठंड ने भी लोगों के उत्साह को कम कर दिया। रात 12 बजे लोगों ने घर पर रहकर ही नए साल का स्वागत किया। नोएडा के सेक्टर-18, जीआईपी समेत मॉल्स में भीड़ कम दिखी। वहीं, पुलिस का सख्त पहरा रहा। हालांकि, संक्रमण के डर से युवाओं ने हाउस पार्टी आयोजित की। परिवार के सदस्यों के साथ ही नए साल का स्वागत किया। घर को लाइट और गुब्बारों से सजाया। वहीं, ऑनलाइन फूड एप से खाना मंगाकर लुत्फ उठाया।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की
महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया कि नए साल पर संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल और अन्य जरूरत का सामान दिया, ताकि नया साल सब के खुशियां लेकर आए।
विज्ञापन

सेल्फी लेकर दिन को बनाया यादगार
नए साल के जश्न में नोएडा के कई सेक्टरों में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। सेक्टर-75, 78, 79, 100, 122 समेत कई सेक्टरों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। सेक्टर-100 बुलेवर्ड सोसाइटी में निवासियों ने सेल्फी प्वाइंट बनाया और गेट समेत पूरी सोसाइटी को सजाया। यहां लोगों ने सेल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। वहीं, सेक्टर-122 में अतिथि देवो भव: की तर्ज पर गेट सजाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि निवासियों ने मिलकर दोनों गेटों पर रंगीन गुब्बारे आदि लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed