फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New poles and cables will be installed in 3 crores

3 करोड़ की राशि से लगाए जाएंगे नए खंभे और केबल

Fri, 04 Sep 2020 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
New poles and cables will be installed in 3 crores
तावडू। बिजली विभाग द्वारा शहर में तीन करोड़ की राशि खर्च कर नए खंभे और पीवीसी लगाने का कार्य किया जाएगा। विभाग के एसडीओ ने एसडीएम तावडू को पत्राचार कर प्रशासन से बिजली विभाग के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। एसडीओ संदीप कुंडू ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा मेन रोड पर नये पोल सही तरीके से लगाने, चोरी रोकने और दुर्घटना से बचाव के लिए लंबी-लंबी पीवीसी के स्थान पर नए पोल और केबल लगाए जाएंगे। इस कार्य पर बिजली विभाग द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बिजली विभाग द्वारा सर्वे किया जा चुका है, सर्वे के मुताबिक शहर की गलियों में लोगों ने कब्जे किए हैं। इसकी वजह से कार्य शुरू करने में दिक्कतें आ रहीं है। पत्राचार की प्रति नगरपालिका प्रशासन, शहर थाना प्रभारी, डीएसपी, नगर पार्षदों को भेजकर सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed