फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Noida's land rates will be decided in the board

Noida News: बोर्ड में होगा न्यू नोएडा की जमीन दरों का फैसला

Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
New Noida's land rates will be decided in the board
बोर्ड में होगा न्यू नोएडा की जमीन दरों का फैसला
विज्ञापन

- बुलंदशहर व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की दरें मंगवाई गईं, बोर्ड बैठक में बुलंदशहर व गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी भी होंगे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांव की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) में किसानों से जमीन लेने की दरें जल्द तय होंगी। फैसला नोएडा प्राधिकरण का बोर्ड लेगा। फरवरी में होने वाली बोर्ड बैठक में गौतमबुद्ध नगर के साथ ही बुलंदशहर के डीएम को भी बतौर सदस्य बुलाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो व बुलंदशहर प्राधिकरण, दोनों जिलों के प्रशासन से जमीन की दरें मंगाई है। अब न्यू नोएडा में क्या दरें रखी जाएं इसके लिए प्राधिकरण की समिति अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार कर रही है। यह प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड से जो दरें तय होंगी उन पर किसानों से जमीन ली जाएगी।
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण की शुरुआत सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास जोखाबाद और सांवली गांव के सामने से करने की तैयारी है। पहले चरण के लिए चिह्नित किए गए क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा का भी हिस्सा आता है। प्राधिकरण के अधिकारी कई बार दौरा कर चुके हैं। नोएडा, ग्रेनो और बुलंदशहर की जमीन दरों में अंतर है। बुलंदशहर की जो जमीन दरें हैं उन पर स्थानीय किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए न्यू नोएडा के लिए अलग से जमीन दरें तय करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, शुरुआत के लिए अस्थाई दफ्तर की जमीन देखी गई है। करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन दफ्तर के लिए सबसे पहले ली जाएगी। वहीं प्लॉट निकालने और विकास के लिए जमीन लेने की शुरुआत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और जीटी रोड दोनों अलग हो रहे हैं वहां से होगी। इस हिस्से के मास्टर प्लान में औद्योगिक के साथ ही संस्थागत उपयोग की भी है। लेकिन संस्थागत जमीन पर अभी प्लॉट नहीं निकाले जाएंगे। न्यू नोएडा को चार चरण में बसाया जाना है। पहले चरण में 3165 हेक्टेयर जमीन पर विकास कार्य वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में 3798 हेक्टेयर जमीन का विकास वर्ष 2032, तीसरे चरण में 5908 हेक्टेयर जमीन का विकास वर्ष 2037 और अंत में चौथे चरण के तहत 8230 हेक्टेयर जमीन पर विकास कार्य 2041 तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों से जमीन आपसी समझौते के आधार पर ली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
न्यू नोएडा में जमीन की दरें तय करने के लिए बोर्ड बैठक में फैसला लिया जाएगा। प्रस्ताव तैयार करने के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण व ग्रेनो प्राधिकरण व वहां के प्रशासन से जमीन की दरें मंगा गई हैं। - डॉ लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed