फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Noida is becoming the new bastion of politics of Gautam Buddha Nagar

Lok Sabha Election: न्यू नोएडा बन रहा गौतमबुद्ध नगर की राजनीति का नया गढ़, पढे़ं क्यों आए बड़े-बड़े नेता यहां

Fri, 19 Apr 2024 07:21 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Apr 2024 07:21 PM IST
सार

वर्ष 2009 में खुर्जा लोकसभा सीट का नाम बदलकर गौतमबुद्ध नगर कर दिया गया। परिसीमन में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में डिबाई की जगह नई विधानसभा बनाई गई नोएडा को शामिल किया गया। इसके बाद से गौतमबुद्ध नगर सीट में नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा पांच विधानसभा शामिल हैं। 

विज्ञापन
New Noida is becoming the new bastion of politics of Gautam Buddha Nagar
प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं खुंर्जा-सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर का खुर्जा और सिकंदराबाद क्षेत्र का न्यू नोएडा गौतमबुद्ध नगर की राजनीति का नया गढ़ बनता जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा, सपा व बसपा के प्रमुख नेताओं खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की है। ये सभी क्षेत्र न्यू नोएडा के करीब हैं। नोएडा में अमित शाह की जनसभा होनी थी लेकिन वह बारिश के कारण लोगों के बीच नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन

आजादी के बाद जब खुर्जा को लोकसभा सीट बनाया गया था। उस दौरान खुर्जा लोकसभा क्षेत्र में खुर्जा, जेवर, दादरी, डिबाई, सिकंदराबाद विधानसभा इससे जुड़ी थीं। लोकसभा क्षेत्र के केंद्र में होने के कारण खुर्जा या इसके आसपास अधिकतर बड़े नेता जनसभा करते थे। बुलंदशहर जिले का खुर्जा व सिकंदराबाद न केवल लोकसभा क्षेत्र के केंद्र में था बल्कि गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ के भी करीब व केंद्र में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2009 में खुर्जा लोकसभा सीट का नाम बदलकर गौतमबुद्ध नगर कर दिया गया। परीसीमन में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में डिबाई की जगह नई विधानसभा बनाई गई नोएडा को शामिल किया गया। इसके बाद से गौतमबुद्ध नगर सीट में नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा पांच विधानसभा शामिल हैं। पुराना क्षेत्र, गांव व कस्बे की मिश्रित आबादी होने के कारण आज भी बड़े नेता इसी क्षेत्र को बेहतर मानकर जनसभा कर रहे हैं। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण खुर्जा सिकंदराबाद के कई गांवों की जमीन पर ही न्यू नोएडा बसाने जा रहा है। वहीं, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र भी अपनी सीमा का विस्तार करते हुए खुर्जा के गांवों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन

नाम बदला लेकिन राजनीति का केंद्र बिंदु नहीं
परिसीमन के बाद खुर्जा लोकसभा का नाम गौतमबुद्ध नगर लोकसभा रख दिया गया लेकिन इस सीट की राजनीति का केंद्र बिंदु आज भी खुर्जा-सिकंदराबाद के आसपास का क्षेत्र ही बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने न्यू नोएडा के करीब 25 जनवरी को खुर्जा से लगभग 12 किमी दूर नवादा के फायरिंग रेंज के मैदान में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अप्रैल को सात अप्रैल को खुर्जा के रिफाहे आम इंटर कॉलेज के मैदान में बसपा राष्ट्रीय समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने जनसभा की। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने सिकंदराबाद क्षेत्र में जनसभा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed