फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New buses will arrive today, the transformation of Sector-90 depot continues

Noida News: आज पहुंचेंगी नई बसें, सेक्टर-90 डिपो का कायाकल्प जारी

Thu, 04 Jun 2026 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
New buses will arrive today, the transformation of Sector-90 depot continues
पुरानी बसें हटाई गईं, एयरपोर्ट समेत कई मार्गों पर दौड़ेंगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 15 जून से सिटी बस सेवा के शुभारंभ से पहले नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-90 स्थित बस डिपो के पुनर्विकास में जुटा है। बुधवार को क्रेन के माध्यम से वर्षों से खड़ी पुरानी बसों को हटाया गया। परिसर में सफाई, भवनों की रंगाई-पुताई, पेड़ों की छंटाई और अन्य सौंदर्यीकरण शुरू कर दिए गए हैं।
शुक्रवार को डिपो पर नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंचेंगी। 10 जून से उनका ट्रायल शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को देखते हुए डिपो के एक हिस्से में चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जा रहा है। परिसर में मौजूद दो भवनों को प्रशासनिक ब्लॉक और चालक-परिचालकों के विश्राम गृह के रूप में तैयार किया जाएगा। पुराने आईजीएल स्टेशन को भी हटाया जा रहा है। डिपो के पुनर्विकास के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 8.26 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

परियोजना में सिविल, आर्किटेक्चरल और साइट डेवलपमेंट जैसे काम शामिल हैं। इसके पूरा होने पर यह डिपो आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती देगा। बीते दिनों एसीईओ सतीश पाल ने अन्य अधिकारियों के साथ डिपो का निरीक्षण किया था। उन्होंने 15 जून से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसी दिन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान संचालन शुरू होने की भी संभावना है। जिसके साथ ही बस सेवा भी शुरू होगी। नई बस सेवा के तहत नोएडा को एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में निजी एजेंसी की मदद से 11 रूटों पर फीडर बस सेवा शुरू की थी, जिसे कोविड 19 के दौरान मार्च 2020 में स्थगित कर दिया गया था। दिसंबर 2020 में सेवा औपचारिक रूप से बंद कर दी गई। इसके बाद बसें डिपो में खड़ी रहीं और रखरखाव के अभाव में खराब हो गईं। कई बसों में जंग लग गई, टायर खराब हो गए और शीशे टूट गए। 18 पुरानी बसों को हटाकर नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए जगह खाली कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed