Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New ADTC centers will soon open in Bilaspur and Jewar

Noida News: बिलासपुर व जेवर में जल्द खुलेगा नया एडीटीसी सेंटर

Fri, 10 Oct 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
New ADTC centers will soon open in Bilaspur and Jewar
बिलासपुर व जेवर में जल्द खुलेगा नया एडीटीसी सेंटर
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट व ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा
नोएडा, ग्रेेनो वेस्ट निवासियों को अभी भी नही राहत, जाना होगा कई किलोमीटर दूर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बिलासपुर, रबुपुरा, दनकौर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आसान होने जा रही है। बिलासपुर और जेवर में जल्द ही नया ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) खुलने जा रहा है, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से मान्यता मिल चुकी है। इसका संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा।
परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जिले में केवल दो एडीटीसी सेंटर संचालित हो रहे हैं, दोनों ही दादरी तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें दादरी रोड बिसहड़ा सेंटर और महिउद्दीनपुर दादरी सेंटर शामिल हैं। इसी तरह अब दो और नए सेंटर शुरू होने वाले हैं, जोकि बिलासपुर और जेवर बांगर में शुरू होने वाला है, लेकिन नोएडा तहसील में एक भी एडीटीसी सेंटर न होने के कारण शहरवासियों को पहले की तरह ही खासा दूरी तय करनी पड़ेगी। नोएडा और ग्रेनो वेस्ट इलाके के आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए अब भी औसतन 25 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके इन सेंटरों पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से होगा लैस
बिलासपुर और जेवर में बनने वाला नया एडीटीसी सेंटर निजी कंपनियों द्वारा संचालित किया जाएगा। ऐसे में उनका कहना है कि यह एडीटीसी सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। यहां दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। सेंटर पर सेंसर बेस्ड कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे उम्मीदवार के ड्राइविंग कौशल का सटीक मूल्यांकन किया जा सकेगा। साथ ही, ऐसा बताया जा रहा है कि पूरे प्रोसेस को डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोएडा के लिए भी भेजा गया था प्रस्ताव लेकिन फिर भी हुआ निरस्त
गौरतलब है कि पहले नोएडा सेक्टर-10 में भी एक एडीटीसी सेंटर संचालित करने के लिए निजी कंपनी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उसे विभाग द्वारा अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिया गया। तब से नोएडा शहर के लोगों को दादरी स्थित सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है।

जिले के सभी एडीटीसी सेंटर
जिला एडीटीसी सेंटर का नाम परिसर का पता वर्तमान स्थिति
गौतमबुद्ध नगर मैसर्स शिवम एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ग्राम बिसहड़ा प्यावली, दादरी कार्यरत है
गौतमबुद्ध नगर मैसर्स वाईबी बिल्डर्स महिउदीनपुर उर्फ गारवपुर, दादरी कार्यरत है
गौतमबुद्ध नगर मैसर्स ओम साईं फायर अप्लाएंस लि0 बी-21, सेक्टर 10 निरस्त है
गौतमबुद्ध नगर एक्सलिरेट इंस्टीट्यूट जेवर बांगर ग्राम प्रक्रियाधीन है
गौतमबुद्ध नगर अनु इलेक्ट्रिकल्स बिलासपुर गांव प्रक्रियाधीन है
वर्जन
जिले में दो एडीटीसी सेंटर को मंजूरी मिल चुकी है। नोएडा में सेंटर के संचालन के लिए यदि कोई निजी संस्था आवेदन करती है व मानकों के अनुरूप रहा तो उसे शासन की ओर से मंजूरी मिल सकती है। -सियाराम वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed