फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Network set up on the lines of princely state, names of operatives associated with politics

Noida News: रियासत की तर्ज पर खड़ा किया नेटवर्क, राजनीति से जुड़े रखे गुर्गों के नाम

Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Network set up on the lines of princely state, names of operatives associated with politics
रियासत की तर्ज पर खड़ा किया नेटवर्क, राजनीति से जुड़े रखे गुर्गों के नाम
विज्ञापन

- 25 दिन में अनिल दुजाना के संपर्क में आए संदिग्धों का एसटीएफ ने जुटाया चिठ्ठा, दबिश शुरू
- वेस्ट यूपी से हरियाणा व दिल्ली तक फैला है गिरोह का जाल, पुलिस भी गिरफ्तारी के प्रयास में

जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। मेरठ में मुठभेड़ में गैंगस्टर अनिल दुजाना के मारे जाने के बाद एसटीएफ ने जांच और संदिग्ध नंबरों की पड़ताल कर गिरोह के गुर्गाें और अन्य का चिठ्ठा जुटा लिया है। अनिल दुजाना ने रियासत की तर्ज पर वेस्ट यूपी ही नहीं हरियाणा व दिल्ली तक नेटवर्क खड़ा किया। पूर्वी यूपी में भी बांदा व महाराजागंज जेल में रहने के दौरान पूर्वी यूपी तक जाल फैलाया।
पता चला है कि दुजाना ने जिस कस्बे या शहर के बदमाश को रखकर रंगदारी व चौथ वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनका नाम राजनीति की तर्ज पर मंत्री, प्रधान और चेयरमैन रख दिया। इनमें अधिकांश अनिल दुजाना के दिल्ली जेल से छूटने के 25 दिन तक उसके किसी तरह न किसी तरह संपर्क में आए थे। अब एसटीएफ व इनपुट पर कई जिलों की पुलिस इन गुर्गों की तलाश में जुट गई है। संभावना है कि आने वाले दिनों में गिरोह से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

अनिल दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आशंका है कि गिरोह के 150 से अधिक बदमाश कमान संभालने व सौंपने की गुपचुप तैयारी में जुटे हो सकते हैं। पूर्व में किसी बड़े गिरोह के मुखिया के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद दूसरे बदमाश कमान संभालने से पहले बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। इन दिनों में वेस्ट यूपी में निकाय चुनाव प्रचार चल रहा है। इसके चलते गिरोह के अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। ऐसे में यूपी एसटीएफ व पुलिस आरोपी के पूर्व नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास में है। अब तक की जांच में जिन आरोपियों के संबंध में जानकारियां मिली हैं, उन्हें संबंधित जिले की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
पूर्व में नामजद हुए आरोपियों पर भी नजर
अनिल दुजाना पर सिकंदराबाद में व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में कई आरोपियों सहित केस दर्ज किया गया था। इनमें कुछ आरोपी गौतमबुद्ध नगर जिले से भी ताल्लुक रखते हैं, इसमें लुहारली निवासी एक आराेपी पर पूर्व में टोलकर्मियों को धमकी देने, रंगदारी मांगने के अलावा सपा नेता के बेटे की हत्या के मामले में गवाह को धमकाने का भी केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए जो अनिल दुजाना की अपराध से कमाई गई रकम, संपत्ति का न केवल लेखा जोखा रखते थे, बल्कि क्षेत्र से अवैध काम तलाश कर इसकी खबर अनिल दुजाना तक पहुंचाते थे।

-------
राजमार्ग के बाद एक्सप्रेसवे के किनारे कस्बों में फैलाया जाल
अनिल दुजाना ने सबसे पहले अपनी पकड़ गाजियाबाद-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कस्बों में बनाई थी। यहां पकड़ बनने के बाद आरोपी ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा आसपास के अन्य हाईवे के किनारे के कस्बे व शहर में नेटवर्क खड़ा कर दिया। यहां बदमाशों को जिम्मेदारी देकर दुजाना इनसे बराबर का हिस्सा लेता था। इसके बदले जरूरत पड़ने पर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को उनकी मदद के लिए भेज देता था। जेल से जमानत पर आने केे बाद अनिल दुजाना ने सबसे संपर्क कर हिसाब लिया और आने वाले समय में चौथ वसूली व जमीन कब्जाने व छुड़ाने के संबंध में भी साजिश तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed