फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Netaji will be able to serve tea worth six rupees

Noida News: छह रुपये की चाय पिला सकेंगे नेताजी

Thu, 23 Jan 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Netaji will be able to serve tea worth six rupees
निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रत्याशियों के खर्चाें से संबंधित दाम तय किए
विज्ञापन


------------
40 लाख रुपये खर्च कर सकता है एक उम्मीदवार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
उम्मीदवाराें के खर्चाें की सूची निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी कर दी गई है। इसमें 6 रुपये की चाय और 7 रुपये की पानी की बोतल सहित प्रचार से जुड़ी हर चीज के दाम तय किए गए हैं। प्रचार में प्रत्याशी चाहे हाथी इस्तेमाल करे या घोड़े सभी खर्चों पर निर्वाचन अधिकारियों की नजर रहेगी।


उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने हर दिन के खर्च का पूरा ब्योरा रखना होगा। इस बार के चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। जिला चुनाव अधिकारियों ने मार्केट डीलर्स, राजनीतिक पार्टियों और कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स (सीपीआई) के साथ चर्चा कर दाम तय किए हैं। अगर प्रचार के लिए उम्मीदवार को हाथी को किराये पर लेना है, तो इसके लिए 6,150 रुपये खर्च कर सकता है। इसी तरह ई-रिक्शा के लिए 757 रुपये खर्च करने होंगे। अगर एक पेन भी खरीदना है तो उसकी कीमत 6 रुपये तय है। साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने टैंट, कुर्सी-टेबल के भी रेट तय किए हैं। 2000 लोगों की रैली के लिए उम्मीदवार 30,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। वहीं, 250 लोगों के साथ बैठक करने का बजट 6,150 रुपये है।
विज्ञापन


खानपान के दाम

-छोले कुलचे - 35 रुपये प्लेट

-छोले भठूरे-40 रुपये प्लेट

-पूड़ी सब्जी-35 रुपये प्लेट

-ब्रेड पकोड़ा या समोसा -12 रुपये

-चाय -6 रुपये कप

-काॅफी -12 रुपये कप

-पानी का गिलास- 5 रुपये

-पानी की बोतल- 7 रुपये

वाहनों का किराया (प्रतिदिन)

-सूमो/क्वालिस--2421

-टेंपो ट्रेवल--7403

-कार--1499

-ऑटो--945

-रिक्शा--634

-ई-रिक्शा-- 757

-टेंपो--884

-ट्रक--3098



सवारी और अन्य सामान (प्रतिदिन)

-हाथी --6150 रुपये

-घोड़ा--3075 रुपये

-माला (छोटी) -20 रुपये

-वॉकीटाॅकी -246 रुपये

-प्रिंटिड पेन- 6 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed