फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neighbors killed by beating husband beaten up to calm quarrel with wife

पत्नी से झगड़ा शांत कराने पहुंचे पड़ोसियों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 01 Apr 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Neighbors killed by beating husband beaten up to calm quarrel with wife
मृतक अशोक - फोटो : Grnoida
दादरी। लुहारली गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े को शांत कराने पहुंचे पड़ोसियों ने पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव के समय पति ने पड़ोसियों को गाली दे दी थी। इससे नाराज पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और हैंडपंप के हत्थे से उसकी पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल अशोक उर्फ जिहान (55) को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी लाला उर्फ मेहंदी, राहुल, भिक्कू, शिवम, सौरव, गौरव व किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव निवासी अशोक उर्फ जिहान मजदूरी करता था। उसका भाई पीतम पुणे में रहता है। पीतम सिंह अपने बेटे नरेश का मुंडन कराने के लिए गांव आया है। मंगलवार शाम को मुंडन का कार्यक्रम चल रहा था। अशोक अपनी पत्नी सुनीता से जल्दी चलने के लिए कह रहा था। शराब पीने की वजह से पत्नी अशोक से नाराज थी। उसने साथ चलने से मना कर दिया। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी लाला उर्फ मेहंदी, राहुल, भिक्कू, शिवम, सौरव, गौरव, किशन अशु और सुंदर आ गए। आरोप है कि पड़ोसी दोनों को शांत कराने लगे। इस पर अशोक ने उनसे भी गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और हैंडपंप के हत्थे से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अशोक के बेटे शनि की तहरीर पर सात लोगों लाला उर्फ मेहंदी, राहुल, भिक्कू, शिवम, सौरव, गौरव व किशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अपने घरों का ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। - राजवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक, दादरी कोतवाली
मजदूरी कर पाल रहा था परिवार
अशोक के तीन बेटी और चार बेटे हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिस समय वारदात हुई उस समय बड़ी बेटी कोमल व अशोक की पत्नी सुनीता वहीं पर थी। दोनों ने विरोध इसका विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी नहीं सुनी। अशोक की पत्नी सुनीता ने बताया कि पड़ोस के नौ लोगों ने उसके घर पर हल्ला बोल दिया। लाठी-डंडों से उसके पति को पीटने लगे। हैंडपंप के हत्थे से भी प्रहार किया गया। उसने और उसकी बेटी कोमल ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनको भी अलग कर दिया गया। बेटी कोमल का आरोप है कि आरोपियों के घरों की महिलाएं भी पहुंच गईं थीं, वे बचाने के बजाए मारपीट करने लगीं।

मकानों में ताल बंद कर आरोपी फरार, गांव में पुलिस बल तैनात
वारदात के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी पक्ष के लोग अपने-अपने मकानों में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ित के घर पर लोगों के आनाजाना लगा हुआ है। गांव के कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed