फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   neighbor Shahrukh murdered his aunt by slitting her throat with a knife In Greater Noida

चाची-भतीजा और वो: ग्रेटर नोएडा में महिला की हत्या, शाहरुख-नरगिस के बीच तीसरे की एंट्री, रोज होता था झगड़ा

Sun, 17 Nov 2024 09:24 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 09:24 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के कलोदा गांव में पड़ोसी भतीजे ने अपनी एक चाची की हत्या कर दी। अवैध संबंध इसकी वजह बने हैं। 
 

विज्ञापन
neighbor Shahrukh murdered his aunt by slitting her throat with a knife In Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जारचा क्षेत्र के कलोदा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी शाहरुख (28) ने अपनी रिश्ते में 32 वर्षीय चाची की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना रात्रि 1 बजे पुलिस को मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शाहरुख, जो शादीशुदा है, पिछले 3-4 वर्षों से विधवा चाची के साथ अवैध संबंध में था।

विज्ञापन


हाल ही में मृतक महिला का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से भी संबंध हो गया था, जिसे लेकर शाहरुख नाराज था। गुस्से में आकर उसने अपनी चाची के घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंधों की वजह से अक्सर विवाद होते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह घटना चौंकाने वाली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नरगिस के अन्य संबंधों की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed