फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nehru's contribution to the country's development cannot be forgotten.

Noida News: देश के विकास में नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

Sat, 15 Nov 2025 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nehru's contribution to the country's development cannot be forgotten.
मुरादाबाद। कोठीवाल स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विकास कार्याें को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि देश के विकास में जवाहरलाल नेहरू के योगदान को कोई भुला नहीं सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग नेहरू को लेकर तमाम भ्रांतियां लगातार फैला रहे हैं। नेहरू ने अपनी संपत्तियों को राष्ट्र के नाम दान कर दिया गया था। यह आज की राजनीति के लिए अकल्पनीय है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने किया। इस दौरान अमीरुल हसन जाफरी, विवेक गुप्ता, अजय गोपाल रस्तोगी, अकरम खां, श्याम बाबू वाल्मिकी, आलोक जाटव, विवेक अग्रवाल, भयंकर सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00


स्कूली बच्चों में गर्म कपड़े वितरित किए
महानगर कांग्रेस ने भूड़े का चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। स्कूली बच्चों में गर्म कपड़े वितरित किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी ने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों से काफी लगाव था। देश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए पंचवर्षीय योजनाएं शुरू की थी। विज्ञान, शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया। इस दौरान फहीम मिर्जा, अशोक कपूर, सरदार सुखविंदर सिंह, महफूज अली, नदीम उद्दीन कातिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed