फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neha, komal gets price in competition

अव्वल रहने पर नेहा, ज्योति, कोमल सम्मानित

Sat, 08 Feb 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Neha, komal gets price in competition
तावडू। नगर के हरिद्वारी लाल गोयल कॉलेज में चल रहे नव उमंग कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के 9 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। समापन अवसर पर विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार गर्ग ने बताया कि शुक्रवार से कॉलेज में इंटर कॉलेज नव उमंग दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसमें 9 कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने भजन गीत, सामूहिक गान, हिंदी, पंजाबी, उर्दू कविता पाठ, मेहंदी रंगोली, पोस्टर मेकिंग व भाषण में भाग लिया।
विज्ञापन

भजन गीत प्रतियोगिता में सिधरावली कॉलेज की छात्रा नेहा वर्मा प्रथम व भजन गीत सामूहिक में सिधरावली कॉलेज, हिंदी कविता प्रतियोगिता में रिठौज कॉलेज की छात्रा ज्योति प्रथम, पंजाबी कविता प्रतियोगिता में तावडू हरिद्वारी लाल गोयल कॉलेज की छात्रा कोमल प्रथम, उर्दू कविता प्रतियोगिता में सिधरावली कॉलेज के वसीम प्रथम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तावड़ू कॉलेज के वसीम प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में तावड़ू कॉलेज की छात्रा आरती प्रथम, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तावड़ू कॉलेज की छात्रा कीर्ति प्रथम, मेहंदी प्रतियोगिता में तावड़ू कॉलेज की छात्रा रिहाना अव्वल वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में सालाहेड़ी कॉलेज की छात्रा कोमल सैनी प्रथम रही। समापन समारोह पर राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रफीक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता छात्र छात्राओं को इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed