फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nearby in mapping, after being selected it was found that the school is 20 kilometers away

Noida News: आरटीई मैपिंग में ग्रेनो से ग्रेनो वेस्ट स्कूल का पता, 20 किमी जाना पड़ेगा स्कूल

Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nearby in mapping, after being selected it was found that the school is 20 kilometers away
मैपिंग में नजदीक, चयनित होने के बाद पता चला 20 किलोमीटर दूर है स्कूल
विज्ञापन

-स्कूल की मैपिंग में ग्रेनो के चाई-2 से ग्रेनो वेस्ट बदल गया पता, अब दाखिले के लिए परेशान अभिभावक
फोटो
-बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी से की शिकायत, कई स्कूलों के पते बदलने से दाखिले की टेंशन से बच रहे स्कूल
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की चाहत रखने वाले बच्चों और अभिभावकों के साथ अजब ही खेल खेला जा रहा है। आवेदन के दौरान मैपिंग में गड़बड़ी के चलते दाखिले के लिए चयनित स्कूल घर से काफी दूरी पर मिल रहा है। केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल का चयन करने वाले अभिभावकों को दाखिले के लिए चयनित होने पर पता चला कि स्कूल तो ग्रेटर नोएडा के चाई-2 सेक्टर में घर से 20 किलोमीटर दूर है। अब ऐसे मामलों में मैपिंग कर वेबसाइट पर ऑनलाइन लोड करने में हो रही गड़बड़ी पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वर्या लक्ष्मी से लिखित शिकायत की है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित खेड़ी गांव निवासी दीपक सिंह ने अपने पुत्र विराट सिंह का आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पहली लिस्ट में आवेदन किया था। उन्होंने 10 स्कूलों के आवेदन में नॉलेज पार्क-5 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल का भी चयन किया था। दीपक ने बताया कि नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित है और उनके घर से कुछ दूरी पर है। आरटीई की पहली लिस्ट में उनके बच्चे का चयन केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में हो गया। जानकारी करने पर स्कूल का पता चाई-2 का निकला तो उनके होश फाख्ता हो गए। स्कूल से उनके घर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। अब वह परेशान हैं कि नाम आने के बावजूद पहली कक्षा में इतनी दूर अपने बच्चे को नहीं भेज सकते। इसके अलावा आरटीई के तहत अगली लिस्ट में आवेदन भी नहीं कर सकेंगे। दीपक का कहना है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जानकारी पर बताया गया कि स्कूल की मैपिंग में पता गलत होने से उनके साथ यह समस्या आई है।
विज्ञापन

---
स्कूलों की मैपिंग में कई स्कूलों के जोन भी बदल दिए गए
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूलों की मैपिंग में कई स्कूलों के जोन भी बदल दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित स्कूल ग्रेटर नोएडा में दिखाए हैं। इसके अलावा कुछ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्कूल ग्रेटर नोएडा में हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मिलेनियम स्कूल का नाम ग्रेटर नोएडा जोन में है, इसी तरह एसकेएस वर्ल्ड स्कूल को भी ग्रेटर नोएडा जोन में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्कूल के गेट से ही भगा दिया जाता है, की शिकायत

दुर्बल आय वर्ग के बच्चों के दाखिला लेने में निजी स्कूल प्रबंधनों का रवैया साफ दिखाई दे रहा है। आला अधिकारी भले ही आरटीई के दाखिले के लिए अपनी पीठ थपथपा लें, लेकिन स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल गेट से ही भगा देते हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावक बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। द मिलेनियम स्कूल के लिए चयनित बच्चे के अभिभावक सचिन शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिनों से स्कूल पहुंचने पर स्कूल का सुरक्षाकर्मी सीट फुल होने का हवाला देकर उन्हें गेट से ही वापस कर देता है। इसी तरह बाल भारती, द मिलेनियम स्कूल, ग्रेट कोलंबस समेत अन्य स्कूलों में चयनित होने के बावजूद दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावकों ने बीएसए से शिकायत की है।

---


पोर्टल पर केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल नॉलेज पार्क-5 का पता दिखाने वाले मामले में जांच कराई जा रही है। दूसरी तरफ, आरटीई के तहत चयनित बच्चों का दाखिला न देकर अभिभावकों को गेट से भगाने के मामलों को संज्ञान में लिया गया है, इन स्कूलों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
एश्वर्या लक्ष्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed