फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NCWeb's fourth cut off list released

Noida News: एनसीवेब की चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी

Tue, 12 Sep 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
NCWeb's fourth cut off list released
-बीए पाठ्यक्रम की अधिकतर सीटें फुल, बीकॉम में अभी भी खाली
विज्ञापन


-बीए की कटऑफ में एक तो बीकॉम में तीन-चार फीसदी की गिरावट

-इन कोर्सों में दाखिले के लिए चार हजार से अधिक सीटें खाली हैं

-13-14 सितंबर को हो सकेगा कट ऑफ के आधार पर दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपने 26 कॉलेज सेंटर में बीकॉम व बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए मंगलवार को चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। स्पेशल कट ऑफ के दाखिले समाप्त होने के बाद जारी की गई चौथी कट ऑफ लिस्ट में बीए प्रोग्राम से ज्यादा बीकॉम में दाखिले के चांस अधिक हैं। बीए की कट ऑफ में एक फीसदी व बीकॉम की कट ऑफ में तीन से चार फीसदी की गिरावट की गई है।
बीए में अधिकतर कॉलेज सेंटरों पर सीटें स्पेशल कट ऑफ के बाद भर गई हैं, जबकि बीकॉम में अभी खाली हैं। एनसीवेब में तीन कट ऑफ और एक स्पेशल कट ऑफ के आधार पर करीब 11 हजार दाखिले हो चुके हैं। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि इस कट ऑफ के लिए चार हजार से अधिक सीटें खाली हैं। बीकॉम में कम दाखिले हुए हैं इसलिए यहां सीटें ज्यादा खाली हैं। जबकि बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के दाखिले के लिए कई कॉलेज सेंटर में सीटें भर गई हैं। उम्मीद है कि इस कट ऑफ के बाद एक हजार से 1500 सीटें भर जाएंगी। जो खाली बचेंगी वह ओबीसी व एसटी श्रेणी की होंगी।
विज्ञापन


अब इस चौथी कट ऑफ के आधार पर 13 सितंबर व 14 सितंबर को दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज सेंटर 15 सितंबर तक दाखिले का सत्यापन व मंजूरी प्रदान करेंगे। जबकि 16 सितंबर तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं। एनसीवेब की चौथी कट ऑफ में बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति विज्ञान में बीस कॉलेज सेंटरों में सामान्य श्रेणी की सीटें भरने के कारण दाखिले बंद हो गए हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं उनकी कट ऑफ निकाली गई हैं। आर्यभट्ट में इस कोर्स में 63 फीसदी, अदिति में 53, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में 57, सत्यवती में 64, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 65, व श्री अरबिंदो में 59 फीसदी पर दाखिला होगा। एससी श्रेणी के लिए भी कई कॉलेज सेंटरों में दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
5 कॉलेज सेंटरों में बंद हुए दाखिले

इकोनॉमिक्स-राजनीति शास्त्र के दाखिले सामान्य श्रेणी के लिए पांच कॉलेज सेंटरों में बंद हो गए हैं। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए सर्वाधिक कट ऑफ 83 फीसदी मिरांडा हाउस व हंसराज कॉलेज ने 82 फीसदी जारी की है। मैत्रेयी, जीसस एंड मैरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ में दाखिले बंद हो गए हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में बीकॉम की कट ऑफ 60 फीसदी, केशव महाविद्यालय में 63 भारती में 56, राजधानी कॉलेज में 57 फीसदी कट ऑफ जारी की गई हैं। सामान्य श्रेणी के लिए सबसे कम कट ऑफ अदिति व भगिनी निवेदिता कॉलेज में 47 फीसदी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed