फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Navy's Mohit Kumar won gold in rings and peg tents

नौसेना के मोहित कुमार ने रिंग्स एंड पेग टेंट में जीता स्वर्ण

Fri, 05 Mar 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Navy's Mohit Kumar won gold in rings and peg tents
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में शामिल घुड़सवार। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विवि में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी टेंट पेगिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय नौसेना के मोहित कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। करीब 30 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

3 से 7 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता में दूसरे दिन रिंग्स एंड पेग टेंट की एकल स्पर्धा में चंडीगढ़ पुलिस के अमित कुमार ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, आईटीबीपी के डॉ. अमित क्षेत्री ने तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

इंडियन एक्वेस्टेरियन एसोसिएशन के अहमद अफसर ने बताया कि बुधवार को 21 टीमों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को 30 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं। बुधवार और बृहस्पतिवार को टीम इवेंट प्रतियोगिता पूर्ण नहीं हो पाई है। बुधवार को लेमन और टेंट पेगिंग प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिंग्स एंड पेग टेंट प्रतियोगिता हुई है। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक इन दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम आ पाएंगे। दूसरे दिन भी दर्शकों की संख्या कम रही। आयोजकों का कहना है कि जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी, दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा।
शूटिंग प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबले आज
43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के शूटिंग रेंज में 26 फरवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के 3,000 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सातवें दिन 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सीनियर वर्ग में रेशु कुमार 375 अंक के साथ आगे रहे। जूनियर पुरुष में प्रिंस कुमार पुंडीर 378, सीनियर महिला श्रेणी में सोनिया गौतम सहारनपुर 367, जूनियर बालिका में कनक चौधरी 354 के साथ आगे रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर पुरुष में कुश सिरोही 383, जूनियर बालक में कपिल कुमार मुजफ्फरनगर 382, सीनियर महिला में सुहानी चौहान बागपत 356 के साथ आगे रहीं।

वहीं, 50 मीटर फ्री पिस्टल एनआर पुरुष में निखिल 257 व आईएसएसएफ में विवेक मलिक बागपत 536 अंक के साथ आगे रहे। 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन एनआर सीनियर पुरुष में आकाश राय 567, सीनियर महिला एनआर में हिमानी सारस्वत 559 अंक के साथ आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed