फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National unity strengthened by revoking Article 370: Kalraj Mishra

धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को किया गया मजबूत : कलराज मिश्र

Sun, 21 Jun 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
National unity strengthened by revoking Article 370: Kalraj Mishra
नोएडा। स्टेडियम में प्रेस वार्ता के दौरान कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश
धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को किया गया मजबूत : कलराज मिश्र
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21 स्टेडियम स्थित कैफे में सामाजिक चेतनामंच की मेरठ जोन स्तरीय संगठन विस्तार और समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान, गरीब कल्याण और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए समर्पित रहे हैं। कलराज मिश्र ने कहा कि धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया गया, देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया और सीमाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया गया। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर जल जैसी योजनाओं को गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया। सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी औरकार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed