{"_id":"6272db5d8129b968f55393fe","slug":"national-lok-adalat-organized-on-14-noida-news-noi6466474104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिले में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तरीय न्यायालयों में किया जाएगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामले, बिजली व प्राधिकरणों के जल भुगतान से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले आदि का समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके।
आज हड़ताल पर रहेंगे वकील
हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए जिला न्यायालय में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग और न्याय शुल्क के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री व विधि न्यायमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।