Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National level weightlifter becomes head constable

Noida News: राष्ट्रीय स्तर का वेटलिफ्टर बना हेड कांस्टेबल

Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
National level weightlifter becomes head constable
नूंह। जिला नूंह के गांव सुडाका निवासी राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टर जहीर खान पुत्र अल्ली पहलवान का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में खेल कोटे से हेड कांस्टेबल पद पर चयन होने से पूरे मेवात क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्तमान में वे देवली टोंक (राजस्थान) में प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका चयन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।सीआईएसएफ द्वारा पूरे देश से खेल कोटे के अंतर्गत खिलाड़ियों की भर्ती की गई है, जिसमें पुरुष वर्ग से 153 तथा महिला वर्ग से 171 खिलाड़ियों का चयन हेड कांस्टेबल पद पर किया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ देश की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed