फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   national level sports competition

राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के बालगृह के बच्चों का दबदबा, गोल्ड व ट्रॉफी पर किया कब्जा

Mon, 23 Dec 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
national level sports competition
नूंह। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कराई गई राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के बालगृह के बच्चों का दबदबा देखने को मिला। दीपालय बालगृह तावडू की टीम ने फुटबॉल में राजस्थान को हराकर जीत दर्ज कराई। इस जीत पर टीम को महिला एवं बाल विभाग द्वारा गोल्ड मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लंबी कूद व पेंटिंग में मीनाक्षी और डीबेट प्रतियोगिता में राकेश को गोल्ड मेडल से विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा देश के सभी बालगृहों में रह रहे बच्चों की नेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिता कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में 22 राज्यों के बालगृहों के बच्चों ने भाग लिया जिनमें नूंह (मेवात) के बालगृहों के बच्चों नेे भी हिस्सा लिया। नेशनल लेवल खेल प्रतियोगिताओं में नूंह बालगृह के बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने में स्टाफ व क्षेत्रवासियों में भारी खुशी देखने को मिल रही है। दीपालय बालगृह के इंचार्ज कासिम व डीसीपीओ से संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखभाल) मोहम्मद सराफत की देखरेख में नई दिल्ली पहुुंचे जिले के बच्चों की इस कामयाबी पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि पिछले जिले नूंह में रहने वाले बालगृह के बच्चों ने नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल लाकर इलाके का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी के पीछे सभी का बढ़-चढ़कर सहयोग रहा है। क्षेत्र के बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं हाल ही में रोहतक में कराई गई राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी दीपालय, पीसीआई भंगोह व आर्फन एंड नीड बालगृह के बच्चों ने 100, 200, 400 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप व पेंटिंग सहित खेल प्रतियोगिताओं अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed