{"_id":"690610494696d45e0e083cda","slug":"narayan-awakens-from-yoga-nidra-lights-lamps-on-tulsi-vivah-grnoida-news-c-1-gnd1002-3579511-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: योग निद्रा से जागे नारायण, तुलसी विवाह पर जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: योग निद्रा से जागे नारायण, तुलसी विवाह पर जलाए दीप
विज्ञापन
शहर के सेक्टर, सोसाइटियों और मंदिरों में तुलसी विवाह, भजन-संध्या, दीपदान विधि-विधान से किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर भर में शनिवार को देवउठनी के पावन पर्व पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के इस पर्व पर भक्तों ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दीपदान, कीर्तन और तुलसी विवाह कार्यक्रम से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के मंदिरों में तुलसी विवाह, भजन-संध्या और दीपदान जैसे आयोजन विधि-विधान से किए गए।
सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगला आरती से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे से भगवान विष्णु और तुलसी माता का विशेष पूजन हुआ। जबकि शाम 6:30 बजे से तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 8 बजे से भजन-संध्या और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-104 स्थित वोड़ा महादेव मंदिर सहित शहर की सोसाइटियों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
20 से लेकर 50 रुपये प्रति गन्ना बिका
देवउठनी एकादशी पर गन्ने की मांग बढ़ने से कीमत बढ़े। हरौला मार्केट सेक्टर-4 में शनिवार को मंडी बंद होने की वजह से बाजार में गन्ने के दाम सामान्य से अधिक रहे।गन्ना विक्रेता शिवा राघव ने बताया कि गन्ना 20, 30 और 50 रुपये प्रति पीस के भाव बिका। वहीं, सिंघाड़ा 50 रुपये किलो और शकरकंदी 80 रुपये किलो तक बिकी।