{"_id":"68d81570dfdb69c5c50c7c21","slug":"nandnagari-flyover-will-be-inaugurated-today-will-provide-relief-from-traffic-jams-noida-news-c-340-1-del1004-106644-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नंदनगरी फ्लाईओवर की आज मिलेगी सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नंदनगरी फ्लाईओवर की आज मिलेगी सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
मुख्यमंत्री करेंगी शुभारंभ, गाजियाबाद से सिग्नेचर ब्रिज तक का सफर होगा आसान
-- -- -- -- -- -- -- -- -
1.4 किमी तक सिग्नल फ्री होगा मार्ग
प्रशांत चौहान
पूर्वी दिल्ली। गाजियाबाद से नंद नगरी होकर दिल्ली आवागमन करने वालों की राह रविवार से आसान हो जाएगी। लंबे समय से जाम से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। नंदनगरी, भोपुरा व गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाला नंदनगरी फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि करीब 1.4 किलोमीटर लंबे सिग्नल फ्री मार्ग पर गाजियाबाद से सिग्नेचर ब्रिज तक का सफर बेहद आसान होगा। हाई-मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक बैरियर के साथ यह फ्लाईओवर तेज और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा। ये न केवल भारी वाहन बल्कि व्यस्त समय में नौकरी पेशा और छात्रों को भी जाम की परेशानी से राहत महसूस दिलाएगा। उद्घाटन के कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा करेंगे जबकि विशेष अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी जिले के एमपी मनोज तिवारी मौजूद रहेंगे।
लागत का बड़ा हिस्सा सुरक्षा पर खर्च किया
इस मार्ग पर नंदनगरी, गोकुलपुरी और भजनपुरा जैसे प्रमुख जंक्शन आते हैं जहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। फ्लाईओवर शुरू होने से इन इलाकों में रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों व गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। निर्माण में लागत का बड़ा हिस्सा यातायात सुधार और सुरक्षा पर खर्च किया गया है। फ्लाईओवर पर हाई-मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक बैरियर लगाए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इसके अलावा फ्लाईओवर से जुड़ने वाली सर्विस लेन और अंडरपास का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीते माह प्रवेश वर्मा ने किया था निरीक्षण
बीते माह पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर कहा था कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन जनता को समर्पित किया जाएगा। वजीराबाद रोड (मंगल पांडे रोड) से लेकर गाजियाबाद बॉर्डर तक बनने वाला यह फ्लाईओवर पूरी तरह सिग्नल फ्री मार्ग उपलब्ध कराएगा। फ्लाईओवर सिंगल पिलर पर बनाया गया है। निर्माण कार्य में पेड़ों के स्थानांतरण और अनुमति संबंधी बाधाओं के कारण कुछ देरी भी हुई लेकिन अब यह परियोजना पूरी तरह पूरी हो चुकी है। सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद तक का मार्ग अब तेज और सुरक्षित आवाजाही के लिए पूरी तरह तैयार है।
-- -- -- -
लाखों लोगों को होगा फायदा
अधिकारियों के अनुसार, नंदनगरी फ्लाईओवर से गोकुलपुरी, भजनपुरा और आसपास की कॉलोनियों के लाखों लोग प्रतिदिन लाभान्वित होंगे। रोजाना कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र और भारी वाहन अब जाम से बचकर तेज और सुरक्षित आवाजाही कर पाएंगे। गाजियाबाद से दिल्ली तक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। यह फ्लाईओवर मंडोली जेल परिसर से गगन सिनेमा तक फैला हुआ है। इसके तहत छह यू-टर्न बनाए गए हैं जिससे आसपास की कॉलोनियों के लोग आसानी से सड़क पार कर सकेंगे।
-- -- -- -
-- -- -- -- -- -- --
फ्लाईओवर खुलने से भजनपुरा तक जाने में आसानी होगी। अब घंटों तक जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। - मयंक मिश्रा, नंद नगरी
--
फ्लाईओवर के खुलने से वजीराबाद रोड से गाजियाबाद बॉर्डर तक का सफर अब आसान हो जाएगा। अब कार्यालय जाने में अधिक समय नहीं लगेगा। - सचिन, गोकुलपुरी