फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Names of eight teams of UP Pro Handball League announced

Noida News: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की आठ टीमों के नाम की घोषणा

Sat, 06 Sep 2025 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Names of eight teams of UP Pro Handball League announced
- गौतमबुद्ध नगर से करीब छह खिलाड़ी देंगे अपनी प्रतिभा का परिचय
विज्ञापन


- आयोजकों ने लखनऊ में शुक्रवार को ट्राॅफी का अनावरण किया

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए शुक्रवार को आठ टीमों की घोषणा की गई। इसमें गौतमबुद्ध नगर की नोएडा ब्लास्टर्स की टीम को जगह मिली है। साथ ही आयोजकों ने लखनऊ में ट्रॉफी का भी अनावरण किया। वहीं, इस लीग में जिले से भी करीब छह खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

गौतमबुद्ध नगर हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव पप्पल गोस्वामी ने बताया कि ट्राॅफी का अनावरण मुख्य अतिथि साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी सिंह ने किया। इस दस दिवसीय लीग का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसंबर पर होगा। पहले संस्करण में भाग लेने के ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें गौतम बुद्ध नगर के करीब छह खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दिखाई देंगे। टीमों में चयन के लिए अक्तूबर में आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) होगी। इसमें चयनित खिलाड़ी नवंबर व दिसंबर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन

आठ टीमों के बीच होगी कड़ी स्पर्धा
लीग में नोएडा ब्लास्टर्स के अलावा मेरठ राउडीज, अलीगढ़ वाॅरियर्स, काशी रूद्रास, लखनऊ लैपइर्ड्स, गाजियाबाद थंडर्स, अयोध्या रक्षक, आगरा टाइटंस के नामों की घोषणा की गई। इनके बीच ट्राॅफी को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आठ दिन तक रोजाना चार मुकाबले खेले जाएंगे। नौवें दिन सेमीफाइनल व दसवें दिन फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें नोएडा समेत आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कुल 39 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी भाग लेंगे। 15 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के निवासी होंगे, जबकि दो खिलाड़ी अन्य राज्यों से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, एक खिलाड़ी फ्रेंचाइजी मालिक की पसंद का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed