फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nairiti first in International Hindi Speech Competition

Noida News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में नैऋति प्रथम

Mon, 16 Feb 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Nairiti first in International Hindi Speech Competition
फोटो सहित अनिवार्य खबर ---
विज्ञापन


-इस भाषण प्रतियोगिता में देश विदेशों के छात्रों ने लिया हिस्सा -नैऋति ने अपनी सुलझी और सरल भाषा से प्रतियोगिता में जीत कर जिले का नाम किया रोशन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी भाषा प्रतियोगिता में शहर की नैऋति ने पहला स्थाल हासिल किया है। सिर्फ नौ साल की नैऋति ने अपनी प्रतिभा से विश्वस्तर पर शहर का नाम रोशन किया है।

मूलरूप से रोहतक निवासी वरुण मिश्र और डॉ. निधि मिश्र की बेटी नैऋति मिश्र नोएडा के बाल भारती पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा हैं। 11 फरवरी को यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसका विषय ‘हिंदी : मेरा अभिमान’ था।
विज्ञापन

माता-पिता ने कहा-
बेटी पर गर्व

नैऋति की इस सफलता से उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पर गर्व है। उनका कहना है कि बेटी ने अपनी प्रतिभा से सिर्फ उनके परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गौरवांवित किया है। हिंदी आज भी नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति और पहचान का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed