{"_id":"6a996a7dda8f69a91a0a40fb","slug":"nai-singar-road-will-undergo-special-repairs-four-crore-rupees-will-be-spent-noida-news-c-25-1-mwt1001-115157-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नई-सिंगार मार्ग की होगी विशेष मरम्मत, चार करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नई-सिंगार मार्ग की होगी विशेष मरम्मत, चार करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो कैप्शन-जर्जर हालत में नई सिंगार सड़क मार्ग
-चार करोड़ रुपये होंगे खर्च, मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के नई गांव से सिंगार गांव को जोड़ने वाले करीब चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। सड़क की मरम्मत पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कार्य को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नई से सिंगार गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को होती है। सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में अतिरिक्त समय लगने के साथ-साथ वाहनों में टूट-फूट की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
कोकिलावन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
नई-सिंगार मार्ग आसपास के गांवों को जोड़ने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश स्थित प्रसिद्ध कोकिलावन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक शनिवार को कोकिलावन धाम जाते हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही थी। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने सड़क की विशेष मरम्मत को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है।
आसपास के गांवों को भी मिलेगा फायदा
नई-सिंगार मार्ग की मरम्मत होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क सुविधा होने से पुन्हाना और होडल की ओर आवागमन सुगम होगा। वहीं, स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
नई-सिंगार सड़क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर खुलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नूंह