फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nagar Panchayat by-election today, voting will be held at two polling booths in Jewar

Noida News: नगर पंचायत उपचुनाव आज, जेवर में दो मतदान बूथों पर होगा मतदान

Mon, 04 May 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat by-election today, voting will be held at two polling booths in Jewar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जेवर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में मंगलवार सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लोग सभासद के चुनाव के लिए वोट डालेंगे। 7 मई को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।
वार्ड-12 में होने वाले चुनाव के लिए लगभग 1450 मतदाता हैं। जिनके लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र के अंदर दो पोलिंग बूथ है, जहां पर वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की ओर से तीन पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। दो पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगे, जबकि एक रिजर्व में रहेगी और जरूरत के अनुसार उनसे काम लिया जाएगा। सभासद पद के लिए जेवर तहसील से देवेश गोयल, पराग और मोहित मैदान में हैं। इनके चुनाव के लिए मंगलवार को मतदाता वोट डालेंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस बल हुआ मुस्तैद
मतदान केंद्र और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के लिए जेवर के प्राथमिक विद्यालय संख्या 1 में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, जिससे कानून व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रत्याशियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी होगी प्रक्रिया
पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्र में पहुंचने के साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू कराया जाएगा और पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। -ओम प्रकाश, सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed