फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: डिजिटल लाइब्रेरी करेगी आगे बढ़ने में मदद, बजट से छात्रों में उत्साह

Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
NA
डिजिटल लाइब्रेरी करेगी आगे बढ़ने में मदद, बजट से छात्रों में उत्साह
विज्ञापन


छात्र बोले- केवल घोषणा ही नहीं, धरातल पर भी हो काम

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। बजट में शिक्षा के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। पुरानी व्यवस्था में सुधार के साथ ही नए कदम उठाने की बात भी कही गई है। फिर चाहे वह सभी तबकों के छात्रों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करनी हो या फिर 2014 से अब तक स्थापित की गई 157 मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो। वहीं जो भी एनजीओ शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उनके साथ जुड़कर भी सरकार काम करने जा रही है। साथ ही साथ आदिवासी समुदाय के छात्रों के लिए भी सरकार विशेष स्कूल खोलने जा रही है। बजट में की गई घोषणाओं को लेकर छात्रों से बात कर उनकी राय जानने का प्रयास किया गया तो छात्रों ने बजट को अच्छा बताया। साथ ही यह भी कहा कि बजट में की गई घोषणाएं केवल घोषणा ना बनकर रहें, बल्कि धरातल पर काम हो, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति नजर आए। पेश है रिपोर्ट...

पेश किया गया बजट 2023-24 युवाओं के कौशल और शिक्षा को ध्यान में रखकर बेहद खास है। तकनीक, एआई और डिजिटलाइजेशन का सदुपयोग कर लाइब्रेरी और कौशल विकास के लिए कई विकल्प भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे। -उत्कर्ष गुप्ता, छात्र
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में और भी ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता थी, हालांकि आशा है कि एकलव्य मॉडल स्कूल जैसे तमाम सराहनीय कदम आने वाले समय में छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक होंगे। - प्राची मिश्रा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के लिहाज से बजट शिक्षा क्षेत्र और युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में मदद करेगा। उनके लिए कई नए अवसर भी लाएगा। जमीनी स्तर पर बजट पर कितना अमल किया जाएगा, यह देखना होगा। रिशु चौधरी, छात्रा


157 नए नर्सिंग कॉलेज के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी जैसे तमाम अवसर छात्रों को दिए गए हैं। साफतौर पर यह भी कहा जा सकता है कि अगले वर्ष चुनाव है तो यह चुनावी बजट मालूम पड़ता है। नीतीश कुमार, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed