फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षक

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
NA
एक कक्ष में बिठाए जाएंगे 40 परीक्षार्थी
विज्ञापन

परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए 2 कक्ष निरीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी तैनात किए जाएंगे। एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए 2 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 23238 एवं इंटरमीडिएट के 16959 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने पर शासन एवं परिषद का पूरा जोर है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक अब सभी कक्ष निरीक्षक अपने विद्यालय के तैनात नहीं कर सकेंगे। अन्य स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे। जिसमें दो कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था होगी। इसमें से एक बाहरी कक्षा निरीक्षक होगा। 40 से अधिक परीक्षार्थी होने पर तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। जिसमें से 2 बाहर के होंगे। जहां बालिकाएं होंगी वहां कक्ष निरीक्षक के तौर पर शिक्षिका की तैनाती होगी। छात्रा की तलाशी शिक्षिका ही लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन शिक्षकों के परिचित या रिश्तेदार जिस केंद्र पर परीक्षा देंगे वहां उनकी ड्यूटी नहीं लगेगी। वहीं जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय का शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बनेगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कक्ष निरीक्षक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
कासगंज। बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने साथ परीक्षा कक्ष के भीतर अपना मोबाइल या कैलकुलेटर अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र पर मोबाइल को जमा करा लिया जाएगा। जो कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस दिया जाएगा।


बोर्ड परीक्षा के संबंध में जो भी निर्देश शासन से जारी किए गए हैं उनका पालन कराया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन होगी। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता की जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों से मांगी जा रही है। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed