{"_id":"63d4128cdf5d69049307ab67","slug":"na-na-news-c-17-1-48802-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुल्हेड़ा में फहराया गया 110 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुल्हेड़ा में फहराया गया 110 फुट ऊंचा तिरंगा
Fri, 27 Jan 2023 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुल्हेड़ा में फहराया गया 110 फुट ऊंचा तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में शहीद जयवीर देशवाल के स्मारक परिसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर 110 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समाजसेवी दीपक देशवाल व सरपंच मोनू देशवाल ने ध्वज फहराया और ग्रामीणों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने जयवीर देशवाल व देश के अन्य तमाम शहीदों को श्रद्धांजिल दी।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीपक देशवाल ने कहा कि वीर क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत ही 26 जनवरी 1952 के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि उन माताओं का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता जिन्होंने अपने सुपुत्रों को मातृभूमि पर न्योछावर कर दिया। सरपंच मोनू देशवाल ने भी संविधान के बारे में बताया और गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर धारे, संदीप, जयकिशन देशवाल, जितेंद्र मास्टर, प्रिंस, संजय प्रधान, सुनील, राज देशवाल, भल्ले गुरुजी, धोला व पंचायत समिति सदस्य सुरजीत देशवाल भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --