फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: महेंद्रगढ़ बार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथन

Wed, 18 Jan 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
NA
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा रहे। समारोह में बार के प्रधान राजीव यादव, उप प्रधान नरसिंह यादव, सचिव सुबोध शर्मा, सह सचिव प्रदीप यादव, खंजाची राहुल यादव को चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह शेखावत व सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने पद व गोपिनियता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

नई बार कार्यकारिणी ने बार को आश्वस्त किया कि सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। मुख्यातिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे व उनका पुत्र गौतम शर्मा महेंद्रगढ़ बार के सदस्य है। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बार को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा के साथ ही कहा की उन्होंने उनके मंत्री काल में लगभग 75 लाख रुपये का अनुदान दिया था। भगवान के बाद किसी भी व्यक्ति को उसका हक दिलवाने के लिए अधिवक्ता को कानून में सबसे बड़ा व्यक्ति माना गया है क्योंकि न्यायाधीश के सामने पीड़ित व्यक्ति का पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता ही होता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे न्याय से वंचित गरीब वर्ग को प्राथमिकता के आधार पर कम फीस में न्याय दिलवाने का कार्य करें। कार्यक्रम में मंच का संचालन बार के पूर्व प्रधान रविंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जेएमआईसी मंजीत पाल सिंह, जेएमआईसी सोहन लाल मलिक, एसडीएम हर्षित कुमार, तहसीलदार नवजोत कौर के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता, मदन सिंह शेखावत, बलबीर सिंह शेखावत, कनीना बार प्रधान ओमप्रकाश रामबास, महेंद्र यादव पालड़ी, रेखा यादव एडवोकेट, अशोक शेखावत, सुंदर लाल गुर्जर, सीबी दीक्षित, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, संदीप रिवासा, धर्मेंद्र सुरजनवास, सुरेंद्र रिवासा, कुलदीप सैनी, जिम्मी चौधरी, विनोद तंवर, चंद्रदीप, मनोरमा यादव, अजनेश यादव, सुमन कुमारी, ज्योति गर्ग, सुनीता सिंह, सीवी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed