{"_id":"63c858efda69792740432f17","slug":"na-na-news-c-14-mrt1035-84893-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने अभियान चलाकर 100 पेटी से अधिक चीनी मांझा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने अभियान चलाकर 100 पेटी से अधिक चीनी मांझा पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ। चीनी मांझे की चपेट में आकर पिछले कई दिनों से लोग घायल हो रहे हैं। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए 100 पेटी से अधिक चीनी मांझा बरामद किया है। वहीं, चीनी मांझा बेचने के आरोप में ब्रह्मपुरी निवासी अनुराग गुप्ता, सुमित गुप्ता और असित गुप्ता के अलावा छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में चीनी मांझे से दो बड़ी घटनाएं हुईं हैं। जिनमें एक व्यापारी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चीनी मांझे की शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर जारी किया था। जिस पर बुधवार 15 शिकायतें आई। इसके बाद विभिन्न थानाें की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चीनी मांझे की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। ब्रह्मपुरी बाजार में एक स्कूल के बराबर में स्थित गली में अनुराग गुप्ता, सुमित गुप्ता व असित गुप्ता के गोदाम पर छापा मारते हुए 100 से अधिक पेटी चीनी मांझा बरामद किया। मांझे का जखीरा देखकर अफसर भी दंग रह गए। मांझे की कीमत दस लाख रुपये आंकी जा रही है।
देहलीगेट थाना पुलिस ने ईदगाह चौपला निवासी जाहिद से 6 चरखी, कंकरखेड़ा पुलिस ने चौक मोहल्ला निवासी राजन से 39 चरखी, खरखौदा पुलिस ने मोहल्ला खड़खड़ियान निवासी मनोज कुमार से 5 चरखी चीनी मांझे की बरामद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मांझा बेचने वालों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चौकी से चंद कदम की दूरी पर गोदाम
ब्रह्मपुरी बाजार में जिस गोदाम से चीनी मांझे का जखीरा पकड़ा है, उसने ब्रह्मपुरी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मी शक के घेरे में हैं। इसे लेकर एसएसपी ने गोपनीय जांच करने की बात कही है। पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चीनी मांंझे की रोकथाम के लिए 15 टीमें गठित
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जनपद में चीनी मांझे की रोकथाम के लिए शहर के सभी थानों में पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया है। हर एक थाने में एक दरोगा और दो सिपाही की टीम बनाई गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। लोगो को चीनी मांझे को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया की मदद से भी लोगों से अपील की जा रही है। चीनी मांझे की बिक्री की सूचना पुलिस को दें।
100 पेटी, एक पेटी में 70 कोन
सीओ ब्रह्मुपरी शुचिता सिंह ने बताया कि 100 से अधिक पेटी पकड़ी गई हैं। एक पेटी में चीनी मांझे के 70 कोन होते हैं। चीनी मांझे को सील कर मालखाने में रखवा दिया है। जल्द न्यायालय से अनुमति लेकर इसे नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
पतंग और मांझा विक्रेताओं संग पुलिस की बैठक
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बुधवार को खैरनगर, गोला कुंआ, शाहपीर गेट सहित पतंग और मांझा विक्रेताओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें चाइनीज मांझा नहीं बेचने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा बेचे गए मांझे से किसी के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उस केस में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
-- -- --
पतंग लूट रहे बच्चे की छत से गिरकर मौत
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव मिलक मढैया में एक 12 वर्षीय बच्चा पतंग लूटने के दौरान छत से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव मिलक मढैया निवासी संदीप पुत्र फूल सिंह देहरादून में नौकरी करता है। संदीप की पत्नी मायके में रह रही है। उसका 12 वर्षीय बेटा निखिल गांव में अपने दादा के पास रहता था। बुधवार शाम निखिल पतंग लूटने के लिए छत पर चल गया। पतंग लूटते वक्त वह छत से नीचे गिर गया। ग्रामीण जब उसे चिकित्सक के यहां ले जाते बच्चे की मौत हो गई। संवाद