फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: गाड़ियों से दो युवकों को कुचलने के मामले में भाजपा नेता सहित दो पर केस दर्ज

Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
NA
31पीजीएच1सी - गांव खजूरी में सडक दुर्घटना में मरे युवकों के यहां सांत्वना देते लोग।
मेरठ/परीक्षितगढ़। फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी से कुचलने पर खजूरी गांव निवासी वंश त्यागी और गौरव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा नेता प्रिंस चौधरी सहित दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा नेता की तलाश में परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने बिजनौर में दबिश दी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले। दो युवाओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, किसान नेता मांगेराम त्यागी दोपहर को खजूरी गांव में पहुंच गए। उन्होंने दोनों परिवार के लोगों से मिलकर पुलिस को चेतावनी दी अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जााएगा।
विज्ञापन

वंश और गौरव सोमवार दोपहर स्कूटी से परीक्षितगढ़ जा रहे थे। परीक्षितगढ़ से भाजपा नेता प्रिंस चौधरी अपने साथी और कार्यकर्ताओं के साथ खजूरी गांव में शहीदों के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। परीक्षितगढ़ में एक फार्म हाउस के पास सड़क से नीचे स्कूटी रोके दो युवक खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं में फॉरर्च्यूनर, थार और स्कार्पियों दौड़ने की होड लगी थी। इसके चलते फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी ने दोनों युवकों को कुचल दिया। इसके बाद वाहनों में सवार लोग खजूरी गांव से होते मेरठ शहर में पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अगर वाहनों में सवार भाजपाई रुक जाते और घायल युवकों को समय पर अस्पताल पहुंचा देते तो शायद दोनों की जान बच जाती। परीक्षितगढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि फॉरर्च्यूनर बिजनौर निवासी प्रिंस चौधरी की बताई गई, जबकि थार गाड़ी भी बिजनौर निवासी की है। पुलिस ने गौरव के चाचा अनिल त्यागी की तहरीर पर 304 ए (गैरइरादन हत्या), 289 व 338 (लापरवाही से पूर्वक वाहन चलाकर घायल करना) की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वंश के अंतिम संस्कार तक सतर्क रही पुलिस
- गौरव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता और चाचा पशुओं को खरीदने के लिए राजस्थान गए हुए थे। वंश की मौत पर दोनों भाई मंगलवार सुबह लौटे, तब जाकर वंश का अंतिम संस्कार हुआ। परिवार और ग्रामीण रात भी वंश के शव के पास बैठकर विलाप करते रहे। पुलिस वंश के अंतिम संस्कार तक सतर्क रही। खजूरी गांव में पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को आशंका थी कि कहीं सुबह होने पर गांव के लोग शव को सड़क पर रखकर जाम न लगा दें। हालांकि, पीड़ित परिवार ने धैर्य रखते हुए कहा वह हंगामा नहीं करेंगे, बल्कि इंसाफ की लड़ाई लडेंगे।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
- दोनों युवकों की मौत से खजूरी गांव के लोगों में दूसरे दिन भी जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों वाहनों में कौन-कौन सवार थे, इसकी जांच होनी चाहिए। इनमें बिजनौर और स्थानीय नेताओं की जांच की मांग की गई।

सत्ता के नशे में निर्दोषों को मार रहे : मांगेराम त्यागी
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। आरोपी भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले लखीमपुर खीरी में गाड़ी से किसानों की कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में शामिल पार्टी नेताओं को निष्कासित करें। खजूरी गांव में दोनों युवकों के परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला पंचायत सदस्य विकाश उपाध्याय, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीलू त्यागी सहित अन्य भी पहुंचे।

तेज रफ्तार दौड़ाई जा रहीं थीं गाड़ियां
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में गाड़ियों को तेज रफ्तार दौड़ाने की होड़ लगी थी। दोनों युवक अपनी स्कूटी रोककर सड़क के एक ओर बात कर रहे थे। यह घटना सलमान खान वाली हिट एंड रन केस जैसी थी। परीक्षितगढ़ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लापरवाही दिखती है।
---
फॉरर्च्यूनर और थार गाड़ी के नंबरों से जांच कराई गई है। इसमें फॉरर्च्यूनर गाड़ी चालक प्रिंस चौधरी को नामजद और थार गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी प्रिंस चौधरी की तलाश में दबिश चल रही है। सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी दिखाई दी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी


मेरी गाड़ी नहीं थी, यह राजनीतिक साजिश : प्रिंस चौधरी
- भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने दावा किया कि दुर्घटना के मामले में मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। न तो मैं उस गाड़ी में था और न ही मेरी गाड़ी उस काफिले में थी। मैं दूसरी गाड़ी से अलग एक कार्यक्रम में जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे से साफ हो जाएगा कि मैं कौन सी गाड़ी में था। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई, उस पर कार्रवाई हो, पर मेरा नाम इससे जोड़ना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed