फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: देश की एकता का संदेश भी देगी आर्ट गैलरी

Tue, 24 Jan 2023 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की आर्ट गैलरी में मुंबई के ताज होटल जैसे हमलों से बचाव और परमाणु हथियारों की झलक के अलावा चित्रों के माध्यम से देश की एकता और आखंडता का संदेश भी दिया जाएगा। यहां नयनाभिराम तैलीय चित्र देश की एकता और अखंडता का भी संदेश देंगे।
विज्ञापन

एमडीए कार्यालय के बेसमेंट में जिले की पहली सबसे बड़ी आर्ट गैलरी बनाई जा रही है। यह फरवरी में शहरवासियों को समर्पित होगी। गैलरी को यादगार बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को आर्ट गैलरी में सहयोग के लिए पद्मश्री एवं पूर्व सूबेदार मेजर शीशराम के साथ इंदू प्रजापति और कैप्टन धनराज जैन ने एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय से मुलाकात की।
विज्ञापन

पद्मश्री शीशराम ने बताया कि वह देशभक्ति के संदेश के साथ अपनी कृतियों को गैलरी में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई के ताज होटल जैसे हमले बढ़ रहे हैं, इसलिए कृतियों के माध्यम से लोगों को ऐसे हमलों से बचाव को जागरूक करने का भी प्रयास करेंगे। तैलीय चित्रकार इलिया ने भी उपाध्यक्ष से मुलाकात कर देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली कृतियां यहां लगाने की बात कही है। इसके अलावा हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग सहित अन्य उद्यमों की झलक दिखाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, हस्तिनापुर में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में चित्रों सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तेजाब पीड़िताओं से कर रहे संपर्क
एमडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि आर्ट गैलरी में कैफेटेरिया का संचालन तेजाब पीड़िताओं से ही कराया जाएगा। इसके लिए तेजाब पीड़िताओं से संपर्क किया जा रहा है। स्वीकृति आने के बाद ही कैफेटेरिया का संचालन कराया जाएगा।



-वर्जन
इस गैलरी को आकर्षक बनाने में सहयोग के लिए पद्मश्री एवं सूबेदार मेजर शीशराम सहित कई प्रबुद्धजनों ने मुलाकात की है। उनके प्रस्ताव का स्वागत है। तेजाब पीड़िताओं से भी संपर्क किया जा रहा है। अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed