फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: हजारों छात्रों ने बनाई मानव शृंखला, दिया सुरक्षित चलने का संदेश

Tue, 24 Jan 2023 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां...पंक्तिबद्ध कतार में मानव शृंखला बनाकर 13 स्कूल के हजारों बच्चों ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। देशभक्ति तरानों के बीच बच्चों ने लोगों को शपथ दिलाई कि सड़क दुर्घटना में घायल की जान बचाएं, नेक आदमी का फर्ज निभाएं...परिवार की सुरक्षा के लिए बेल्ट का करें प्रयोग। ये नजारा सोमवार सुबह को वेस्ट एंड रोड से शहीद स्मारक तक नजर आया। जिला प्रशासन की तरफ से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव शृंखला बनाकर सुरक्षा का संदेश दिया गया। पूरे जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल, सीएबी इंटर काॅलेज, मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, दिगम्बर जैन, सनातम धर्म गर्ल्स इंटर काॅलेज, दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी, सनातम धर्म इंटर काॅलेज, माॅडर्न पब्लिक स्कूल, फैज ए आम इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के साथ एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हजारोंं छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में एडीएम दिवाकर सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ कुलदीप सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, यात्री कर अधिकारी सुधीर सिंह, डीआईओएस आरके सिंह, एई संजय शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयुक्त ने दिलाई शपथ
आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने आयुक्त कार्यालय में विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सभी विकास खंड, तहसील, कार्यालयों एवं गांवों के स्कूलों में प्रभात फेरी निकालने के बाद मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में हुए कार्यक्रम, बताए यातायात के नियम
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ से 12 तक के करीब 600 छात्रों ने स्कूल परिसर में ही मानव शृंखला का निर्माण किया। यातायात नियमों का पालन करने और कराने की शपथ ली। स्कूल प्रबंधक राहुल केसरवानी एवं प्रधानाचार्य वीनू अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से 12 तक के 192 छात्रों ने भाग लिया। स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया। प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। राधा गार्डन स्थित वर्धमान एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गंगानगर चौराहे से सीएनजी पेट्रोल पंप तक दो किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई। प्रधानाचार्य डा. रीटा सिरोही ने स्कूल के लगभग 700 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कौशिक पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर लाला में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य और अन्य छात्र-छात्राओं ने लगभग 500 मीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। डाॅ. महेश कौशिक, सुमन शर्मा, मंजू अधिकारी, महेश कुमार, अंजू, सुनीता, सीमा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed