फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: रुला रहे आटा-चावल, दाल... महंगाई के साथ पतंगों के लड़े पेच

Tue, 24 Jan 2023 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। महंगाई ने सबको रुला दिया है। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 2023 की शुरुआत के साथ गेहूं, आटा, चावल, चीनी, देसी घी सभी के दामों में इजाफा हुआ है। वहीं वसंत पंचमी से पूर्व पतंग का बाजार शबाब पर है। कॉटन और कागज के रेट बढ़े हुए हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वसंत पंचमी होने के कारण पतंग और मांझे के साथ झंडे, गुब्बारों की कीमतों में भारी उछाल आया है।
विज्ञापन


सदर मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि कोविड़ के बाद से सभी खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। दालों के दाम 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। आटे के 10 किलो के कट्टे का भाव भी बढ़कर 370 रुपये प्रति दस किलो हो गए हैं। गंगानगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि दीपावली से खाद्यान्न सहित अन्य वस्तुओं के भाव लगातार प्रति माह बढ़ रहे हैं। देसी घी के प्रति किलो के भाव 500 के पार पहुंच गए हैं। शास्त्रीनगर निवासी रीना शर्मा ने बताया कि घर खर्च जो दस हजार रुपये प्रतिमाह था वह बढ़कर 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। सदर मंडी व्यापारी अंकित गुप्ता ने बताया कि दिसंबर में गेहूं का औसत मूल्य 30.50 था जो अब बढ़कर 31.90 रुपये प्रति किलो हो गया है। गेहूं की कीमतों में इजाफा होने के साथ आटे की कीमत भी बढ़ गई है। दिसंबर में आटे की कीमत 35.20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 37.40 रुपये प्रति किलो हो गई है। बुक स्टॉल संचालन विरेंद्र जैन ने बताया कि कागज की कीमत वृद्धि होने के कारण 40 रुपये में मिलने वाला रजिस्टर 55 रुपये का हो गया है। सदर ओम काइट शॉप के संचालक विकास ने बताया कि सभी वस्तुओं के दामों में 50 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। 4 रुपये में मिलने वाली पतंग 8 रुपये की हो गई है। मांझा प्रति रील 300 रुपये से बढ़कर 550 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन



खाद्यान्न प्रति किलो दिसंबर जनवरी

आटे प्रति 10 किलो 325 370

चावल 60 100

उड़द छिलका 100 125

अरहर 105 120

मूंग 110 128

देसी 900 ग्राम 480 545

कपड़े के साथ बढ़े तिरंगे के भी बढ़े दाम

झंडे साइज पीस कीमत

4 बाई 6 50 70

6 बाई 9 50 120

8 बाई 12 50 250

12 बाई 18 100 1200

20 बाई 30 1 40

30 बाई 45 1 70

40 बाई 60 1 150

4 फीट बाई 6 फीट 1 600

8 फीट बाई 12 फीट 1 350

अन्य वस्तु...

सजावटी सामान पीस कीमत

बैज 12 60

हैंड बैंड 12 40

गुब्बारे 50 70

बाइक स्टैंड 25 250

स्प्रिंग स्टैंड 10 150








महंगाई के चलते बिगड़ा बजट
घर खर्च नवंबर तक 10 से 12 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 15 से 17 हजार तक हो गया है। कई चीजों में कटौती की गई है। बचत भी घटी है। - कविता विश्नोई, जागृति विहार
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं चावल के भी दाम बढ़े



दीपावली के बाद खाद्य तेलों के साथ कास्मेटिक्स के दाम बढ़े। अब गेहूं और चावल के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे पूर्व दूध, दही, मक्खन आदि दुग्ध पदार्थों के दाम बढ़े थे। बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। - सुषमा, मयूर विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed