{"_id":"63ce762fe0711c50550d32ee","slug":"na-na-news-c-14-1-mrt1001-89708-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रसव के बाद दो महिलाओं को एक बेड पर लिटाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रसव के बाद दो महिलाओं को एक बेड पर लिटाया, हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में प्रसव के बाद दो महिलाओं का एक ही बेड पर इलाज किए जाने से नाराज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने हंगामा किया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि बेड खाली होने के बावजूद एक बेड पर दो महिलाओं का उपचार किया जाना गलत है। इस दौरान उनकी जूनियर डॉक्टरों से नोकझोंक भी हुई। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मामला शांत किया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज ने बताया कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक बेड पर दो महिलाओं का उपचार किया जा रहा था। यहां इलाज के लिए जो आता है, उसे मना नहीं किया जाता है। बेड खाली होने पर एक महिला को दूसरे बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। हंगामा करने वालों में विनीत चपराणा, राहुल खटकी, अमन राणा, रजत ठाकुर, मयंक भाटी और दिवाकर सैनी आदि रहे। रिपोर्टर