फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: 41 केंद्रों पर आज से लगाया जाएगा कोरोनारोधी एहतियाती टीका

Thu, 19 Jan 2023 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। जिले में बृहस्पतिवार से 41 केंद्रों पर एहतियाती खुराक (तीसरा टीका) लगना शुरू हो जाएगा। जिन लोगों को दूसरा टीका लगे हुए नौ माह से ज्यादा समय हो गया है, वह यह टीका लगवा सकते हैं। एहतियाती टीका एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, 26 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। जिले में 10 लाख 48 हजार 575 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें यह टीका लगना है, लेकिन खुराक सिर्फ 21,800 ही आई हैं। इनमें 20,800 कोविशील्ड और 1000 कोवैक्सिन है। ऐसे में लगातार वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी, तब ही भरपाई हो सकती है। पहली और दूसरी खुराक तो अधिकांश लोग ले चुके हैं, जबकि तीसरा टीका जिसे प्रिकॉशन डोज भी कहते हैं, करीब आठ लाख लोगों ने लगवाया है। कुछ दिन से फिर से कोरोना की लहर आने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिस कारण लोग तीसरा टीका लगवाने के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, मगर वैक्सीन नहीं होने के कारण उनके टीका नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन


15 फरवरी तक लगाई जाएगी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि यह वैक्सीन 15 फरवरी 2023 तक के लिए है। इसी दौरान इसका इस्तेमाल करना है। उम्मीद है कि समय-समय पर वैक्सीन की खेप आती रहेगी और टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन


836 लोगों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
जिले में बुुधवार को 836 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। फिलहाल कोई सक्रिय केस भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed